- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh राहत या आफत? तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले, अगले दो दिन...

राहत या आफत? तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले, अगले दो दिन यूपी में मौसम बन सकता है बड़ी मुसीबत

Weather Update: उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक तरफ गर्मी धीरे-धीरे तेज हो रही थी, वहीं अब आसमान से राहत नहीं बल्कि आफत बरसने के आसार हैं। अगले दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया है।

दो पश्चिमी विक्षोभ बन रहे खतरे की वजह

- विज्ञापन -

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव के पीछे दो शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार हैं। एक सिस्टम ईरान के पास सक्रिय है, जबकि दूसरा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्षेत्र में बना हुआ है। ये दोनों विक्षोभ तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे हैं और गुरुवार रात तक असर दिखाना शुरू कर देंगे। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और मौसम बिगड़ने लगेगा।

तापमान में गिरावट, लेकिन उमस बढ़ेगी

गुरुवार को प्रदेश में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो नुकसान को और बढ़ा सकती हैं।

किसानों की बढ़ी चिंता

इस मौसम बदलाव ने सबसे ज्यादा चिंता किसानों के लिए बढ़ा दी है। इस समय गेहूं,सरसों और दलहन जैसी फसलें कटाई के अंतिम चरण में हैं या खेतों में सूख रही हैं। ऐसे में ओलावृष्टि और तेज हवाएं फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। दानों की गुणवत्ता खराब होने और उत्पादन घटने का खतरा भी बढ़ गया है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कटी हुई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखें और तिरपाल से ढंक दें। मौसम को देखते हुए ही सिंचाई या दवाओं का छिड़काव करें,ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version