- विज्ञापन -
Home Astrology Culture Shri Krishna जन्मभूमि के लिए अगस्त से शुरू होगी कारसेवा,संत समाज...

Shri Krishna जन्मभूमि के लिए अगस्त से शुरू होगी कारसेवा,संत समाज ने ब्रज में किया बड़ा आह्वान

Shri Krishna Janmabhoomi: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संत समाज ने बड़ा ऐलान किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तहत संतों ने 9 अगस्त को ब्रज में कारसेवा करने का आह्वान किया है। इस घोषणा के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

देशभर से संतों के जुटने का दावा

- विज्ञापन -

श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि कारसेवा की घोषणा 4 जुलाई को ही कर दी गई थी और अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को ब्रज में पार्थिव पूजन और कारसेवा का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से लाखों संत-महात्माओं के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को उनके जन्मस्थान पर सम्मान मिलना चाहिए। उनका कहना है कि पहले आंदोलन आगे बढ़ेगा और बाद में सरकार से वार्ता की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से सहयोग की भी अपेक्षा जताई।

अखाड़ों ने भी दिया समर्थन

आनंद अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा हुई थी, उसी प्रकार आवश्यकता पड़ने पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए भी सभी अखाड़े, संत और नागा संन्यासी तैयार हैं।

वहीं मानस देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने सभी सनातनियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की और विश्वास जताया कि वर्तमान नेतृत्व में इस मुद्दे का समाधान भी निकलेगा।

मामला अभी अदालत में लंबित

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा विवाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में संत समाज के इस ऐलान के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी गतिविधियां भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version