- विज्ञापन -
Home भारत PM Modi UAE Visit: ऊर्जा, रक्षा और AI सेक्टर में भारत-UAE के...

PM Modi UAE Visit: ऊर्जा, रक्षा और AI सेक्टर में भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते, 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूएई पहुंचे, जहां राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, AI और रणनीतिक साझेदारी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।

ऊर्जा सुरक्षा और होर्मुज पर खास चर्चा

- विज्ञापन -

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर वैश्विक ऊर्जा सप्लाई, खाद्य सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ता है। दोनों देशों ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और मजबूत करने पर सहमति जताई।

इसी दौरान ADNOC और Indian Strategic Petroleum Reserves Limited के बीच बड़ा समझौता हुआ। इसके तहत भारत के स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में यूएई की भागीदारी 30 मिलियन बैरल तक बढ़ाई जाएगी। साथ ही एलपीजी सप्लाई और गैस रिजर्व निर्माण पर भी सहयोग बढ़ेगा।

भारत में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

यूएई की कंपनियों ने भारत में कुल 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की। इसमें 3 अरब डॉलर बैंकिंग सेक्टर, 1 अरब डॉलर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और 1 अरब डॉलर अन्य निवेश योजनाओं में लगाए जाएंगे।

इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया। साइबर सुरक्षा, नई तकनीक, समुद्री सुरक्षा और संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर स्ट्रेटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर हुए।

AI, शिपिंग और डिजिटल ट्रेड पर फोकस

भारत और यूएई के बीच AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सेक्टर में भी बड़ा सहयोग देखने को मिला। भारत के CDAC और यूएई की G42 के बीच 8 एक्साफ्लॉप सुपर कंप्यूट क्लस्टर बनाने को लेकर समझौता हुआ।

वहीं गुजरात के वाडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर विकसित करने के लिए भी समझौता किया गया। साथ ही MAITRI डिजिटल सिस्टम के जरिए वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर लॉन्च करने पर सहमति बनी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और माल ढुलाई तेज होगी।

- विज्ञापन -
Exit mobile version