- विज्ञापन -
Home Crime कौन सोच सकता था? बॉयफ्रेंड की तारीफ ने जन्म दी गर्लफ्रेंड की...

कौन सोच सकता था? बॉयफ्रेंड की तारीफ ने जन्म दी गर्लफ्रेंड की रूह कांपाने वाली हरकत

4

Mumbai News: कभी-कभी छोटी-सी तारीफ भी रिश्तों में दरार ला सकती है,और इस बात का जीता-जागता उदाहरण है वर्सोवा की 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा। लंबे और खूबसूरत बालों वाली इस छात्रा की जिंदगी एक रात में बदल गई,जब उसकी बालों की तारीफ सुनकर ने अपना गुस्सा नहीं रोक पाया।पीड़िता कॉलेज में अपनी खुशमिजाज और मददगार स्वभाव के लिए जानी जाती थी। उसके बाल लंबे और घने थे, जिसकी अक्सर तारीफ होती थी। लेकिन इसी साधारण तारीफ ने एक प्रेमिका की जलन को जन्म दिया। आरोपी जो कि 21 साल की थी और उसी छात्रा के बॉयफ्रेंड से जुड़ी थी, को शक हुआ कि उसके बॉयफ्रेंड की नजरें कहीं और जा रही हैं।

क्या थी पूरी घटना

- विज्ञापन -

25 मार्च की आधी रात के करीब आरोपी अपनी दो सहेलियों के साथ पीड़िता के घर पहुंची। उन्होंने न सिर्फ उसे परेशान किया, बल्कि जबरदस्ती बाहर खींचा। इसके बाद आरोपी ने कैंची से पीड़िता के लंबे बाल काट दिए। इस पूरी घटना को उसकी सहेलियों ने वीडियो में रिकॉर्ड किया। वीडियो में आरोपी कह रही थी, “हेयर हेयर, नो हेयर,” और इंस्टाग्राम पर इसे डालने की धमकी दे रही थी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पीड़िता की परेशानी सिर्फ शारीरिक नुकसान तक सीमित नहीं रही उसका आत्मसम्मान और मानसिक शांति भी हिल गई। उसने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी और उसकी दो सहेलियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जलन और ईर्ष्या कितनी विनाशकारी हो सकती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि युवाओं को भावनाओं को नियंत्रित करना और खुद को समझाना सीखना चाहिए, ताकि ऐसे भयावह पल न आएं।सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल गया है। लोग घटना के वीडियो और पीड़िता के दुख पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस घटना ने हमें याद दिलाया संवेदनशीलता, सम्मान और समझदारी किसी भी रिश्ते की नींव हैं।

 

- विज्ञापन -