- विज्ञापन -
Home Entertainment Pradeep Rawat Death: गजनी विलेन प्रदीप रावत का निधन, कैंसर से लंबी...

Pradeep Rawat Death: गजनी विलेन प्रदीप रावत का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradeep Rawat Death: हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। ‘गजिनी’, ‘लगान’ और कई यादगार फिल्मों में दमदार खलनायक की भूमिका निभाने वाले प्रदीप रावत के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके परिवार में पत्नी और बेटे विक्रमादित्य हैं।

ठाकुर अनूप सिंह ने भावुक पोस्ट से दी श्रद्धांजलि

- विज्ञापन -

अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि प्रदीप रावत सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि निजी जीवन में भी एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। अनूप ने बताया कि उन्हें ‘अचारि अमेरिका यात्रा’ में उनके बेटे और ‘धर्मरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज’ में उनके विरोधी का किरदार निभाने का अवसर मिला था। उन्होंने लिखा कि प्रदीप रावत ने उन्हें जीवन की चुनौतियों से लड़ना सिखाया और वे हमेशा उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे।

यशपाल शर्मा ने भी जताया शोक

प्रदीप रावत के निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने भावुक पोस्ट में लिखा, “हमारे गजिनी देव अब हमारे बीच नहीं रहे।” दोनों कलाकारों ने फिल्म ‘लगान’ में साथ काम किया था और लंबे समय से एक-दूसरे के करीबी रहे।

30 साल से ज्यादा का शानदार फिल्मी सफर

प्रदीप रावत ने 1985 में फिल्म ‘मेरी जंग’ से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी अपनी दमदार पहचान बनाई। ‘गजिनी’, ‘द हीरो’, ‘स्टालिन’, ‘सर्रैनोडु’, ‘नेने राजू नेने मंत्री’, ‘वीरम’ और ‘मार्केट राजा MBBS’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। हाल ही में वह विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में भी नजर आए थे।

सिनेमा जगत ने खोया दमदार कलाकार

प्रदीप रावत अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और सशक्त अभिनय के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। खलनायक के रूप में उन्होंने जिस तरह की छाप छोड़ी, वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में लंबे समय तक कायम रहेगी। उनके निधन से मनोरंजन जगत ने एक अनुभवी और बहुमुखी कलाकार खो दिया है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version