Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार के बेहद करीब माने जाते हैं। यही वजह है कि जब बात परिवार की आती है तो वह दिल खोलकर अपनी भावनाएं भी जाहिर करते हैं। प्राइम वीडियो के चर्चित अनस्क्रिप्टेड शो ‘अलायंस’ के नए एपिसोड में सलमान का ऐसा ही भावुक अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के तलाक पर खुलकर बात की।
- विज्ञापन -
