- विज्ञापन -
Home Health रात में पैरों की ऐंठन उड़ा देती है नींद?जानिए मिनटों में आराम...

रात में पैरों की ऐंठन उड़ा देती है नींद?जानिए मिनटों में आराम पाने का आसान तरीका

Health Tips: कभी रात में सोते-सोते पैरों में तेज खिंचाव हो जाता है, तो कभी दिनभर काम करते हुए हाथों में झनझनाहट महसूस होती है। ज्यादातर लोग इसे थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सच यह है कि शरीर अक्सर ऐसे ही संकेत देकर हमें सावधान करता है। अगर बार-बार नसों में दर्द या ऐंठन हो रही है, तो इसे हल्के में लेना ठीक नही है।

क्यों होती है यह समस्या?

- विज्ञापन -

इसके पीछे कई छोटे-छोटे कारण हो सकते हैं। जैसे शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी। मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम कम हो जाएं, तो मांसपेशियां ठीक से काम नहीं कर पातीं है।पानी कम पीना भी एक बड़ी वजह है। जब शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, तो नसों में खिंचाव बढ़ जाता है।अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं या खड़े रहते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे झनझनाहट और दर्द शुरू हो सकता है।इसके अलावा जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज या ओवरवर्क भी मांसपेशियों को थका देता है। कुछ मामलों में डायबिटीज या थायरॉइड जैसी बीमारियां भी इसकी वजह बन सकती हैं।

इन संकेतों पर ध्यान दें

अगर अक्सर मांसपेशियों में खिंचाव होता है, हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं, रात में दर्द ज्यादा बढ़ जाता है या चलने में दिक्कत होती है,तो शरीर आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहा है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना सही नहीं है।

राहत पाने के आसान तरीके

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।सबसे पहले पानी खूब पीना सीख लें। दिनभर में 7-8 गिलास पानी शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है।खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें, जैसे केला, दूध, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स।रोजाना हल्की स्ट्रेचिंग या योग करें, इससे मांसपेशियां रिलैक्स रहती हैं।अगर दर्द हो तो हल्की मसाज या गर्म सिकाई तुरंत राहत दे सकती है।थोड़ी सी वॉक या हल्की एक्सरसाइज भी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है।

कब डॉक्टर के पास जाएं?

अगर दर्द लगातार बना रहता है, सूजन आ रही है या सुन्नता बढ़ रही है, तो देर न करें। यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।हमारा शरीर हमें समय-समय पर संकेत देता है। बस जरूरत है उन्हें समझने की। सही खान-पान, थोड़ा ध्यान और हेल्दी आदतें अपनाकर आप इस परेशानी से काफी हद तक बच सकते हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version