- विज्ञापन -
Home Lifestyle खाना बनाते समय गैस खत्म होने की अब नहीं होगी टेंशन: इस...

खाना बनाते समय गैस खत्म होने की अब नहीं होगी टेंशन: इस एक ट्रिक से 10 सेकंड में जानें सिलेंडर में कितनी गैस बची है

kitchen Hacks: हम सभी अपने रोज़मर्रा के खाने के लिए गैस सिलेंडर पर काफी निर्भर रहते हैं। लेकिन असली परेशानी तब होती है जब खाना बना रहे होते हैं और अचानक सिलेंडर ख़त्म हो जाए। और अगर उस समय दूसरा सिलेंडर हाथ में न हो तो क्या करें। अक्सर लोग सिलेंडर को उठाकर या हिलाकर देख लेते हैं कि गैस बची है या नहीं। लेकिन इससे बस मोटा-मोटा अंदाजा ही लगता है।अगर कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे बिना किसी मशीन या उपकरण के सिर्फ कुछ सेकंड में गैस का सही अंदाजा लग जाए, तो यह किसी जादू से कम नहीं लगेगा। अच्छी बात यह है कि ऐसा एक आसान और कारगर तरीका मौजूद है, जिसे आप घर पर ही तुरंत आजमा सकते हैं।

सिर्फ 10 सेकेंड में पता करें सिलेंडर की गैस

- विज्ञापन -

इंस्टाग्राम पर कई लोग इसका आसान तरीका शेयर कर रहे हैं। आपको इसके लिए किसी भी खास उपकरण की जरूरत नहीं, बस गर्म पानी चाहिए। आसान स्टेप ये हैं कि सबसे पहले एक जग में गर्म पानी लें। पानी इतना गर्म होना चाहिए कि आप इसे सिलेंडर पर डालते ही सतह पर तापमान महसूस कर सकें।अब इसे सिलेंडर की सतह पर ऊपर से नीचे की तरफ डालें, ताकि सिलेंडर का हिस्सा पूरी तरह भीग जाए।5-10 सेकंड तक इंतजार करें ताकि पानी की गर्माहट सिलेंडर में महसूस हो।अब सिलेंडर को हाथ से छूकर देखें जो हिस्सा गर्म लगे, वहां गैस नहीं है। जो हिस्सा ठंडा लगे वहां गैस मौजूद है।

ऐसा क्यों होता है?

इसका कारण बहुत सरल है। सिलेंडर के अंदर मौजूद लिक्विड गैस गर्मी को तेजी से सोख लेती है, जिससे उस हिस्से की बाहरी सतह ठंडी हो जाती है। वहीं जहां गैस नहीं होती, वहां सिर्फ धातु होती है जो जल्दी गर्म हो जाती है। यही फर्क आपको गैस का स्तर पहचानने में मदद करता है।

कुछ छोटी-छोटी सावधानियाँ

इस ट्रिक को आज़माते समय ध्यान रखें पानी बहुत ज्यादा उबलता हुआ न हो नहीं तो हाथ जल सकते हैं।इस दौरान गैस स्टोव बंद रखें।आसपास आग या कोई जलने का स्रोत न हो।

- विज्ञापन -
Exit mobile version