- विज्ञापन -
Home Trending हथकड़ी में आया, आंखों में आंसू थे… फिर मूंछों पर ताव देकर...

हथकड़ी में आया, आंखों में आंसू थे… फिर मूंछों पर ताव देकर अली ने कही ये बात, हर कोई रह गया हैरान

Uttar Pradesh News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के इंतकाल के बाद उसका जनाजा कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचा। इस मौके पर अतीक के बेटे उमर और अली अहमद भी पैरोल पर जेल से बाहर आए। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग प्रिजन वैन से कब्रिस्तान लाया गया। करीब चार साल बाद दोनों भाइयों को इस तरह परिवार के बीच देखा गया।

- विज्ञापन -

जब अबान का शव एंबुलेंस से कब्रिस्तान लाया गया, तो दोनों भाई काफी भावुक हो गए। बताया गया कि दोनों प्रिजन वैन के अंदर बैठे-बैठे लगातार अपने रिश्तेदारों और वकीलों से अबान के बारे में जानकारी लेते रहे। शव सामने आते ही दोनों फूट-फूटकर रो पड़े।

हाथों में हथकड़ी, लेकिन चेहरे पर अलग तेवर

जनाजे की नमाज के बाद दोनों भाइयों ने अबान को कंधा दिया और उसे मिट्टी भी दी। इस दौरान अली काफी भावुक दिखाई दिया। हालांकि, जब वह वापस प्रिजन वैन की ओर जाने लगा तो उसका अंदाज अचानक बदल गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अली ने अपनी मूंछों पर ताव दिया और कहा- ‘मैं वापस आऊंगा।’ उसके इस बयान और अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। परिवार के सदस्यों से मुलाकात के दौरान भी वह अपने छोटे भाई एहजम को भरोसा दिलाता नजर आया।

कब्रिस्तान में हजारों की भीड़

अबान के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कसारी-मसारी कब्रिस्तान के आसपास करीब चार हजार लोगों की भीड़ जुटने की बात सामने आई। आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें भी नजर आईं।

कई लोग लग्जरी कारों में पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। दोनों भाइयों को भीड़ से सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती।

डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ रहे दोनों भाई

अबान को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद अली और उमर करीब डेढ़ घंटे तक कब्रिस्तान के पास परिवार के लोगों के साथ रहे। उन्होंने अपने छोटे भाई एहजम, फुफ्फी और अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात की और परिवार की स्थिति पर बातचीत की।

इस दौरान पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रखे हुए थीं। पूरा इलाका सुरक्षा घेरे में रहा। अली का ‘मैं वापस आऊंगा’ वाला बयान अब इस पूरे घटनाक्रम में चर्चा का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version