- विज्ञापन -
Home Trending ChatGPT और Claude ने दिया धोखा, Gemini को लेकर भी शिकायतें, यूजर्स...

ChatGPT और Claude ने दिया धोखा, Gemini को लेकर भी शिकायतें, यूजर्स बोले- अब क्या करें?

Viral News: अगर आप भी ChatGPT या Claude इस्तेमाल करते हुए अचानक परेशान हो गए हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। लोकप्रिय AI चैटबॉट्स में अचानक तकनीकी परेशानी सामने आई, जिसके चलते भारत समेत कई जगहों पर यूजर्स को सेवाएं इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई।

- विज्ञापन -

कई यूजर्स ChatGPT में लॉगइन तक नहीं कर पा रहे थे। कुछ लोगों को वेबसाइट खोलने पर एरर दिखाई दिया, जबकि कई यूजर्स अपनी पुरानी चैट लोड नहीं कर पा रहे थे। AI पर रोजमर्रा के काम, पढ़ाई, रिसर्च और ऑफिस के लिए निर्भर लोगों के लिए यह परेशानी काफी बड़ी रही।

ChatGPT और Claude के साथ Gemini की भी शिकायत

रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ ChatGPT और Claude ही नहीं, बल्कि Google Gemini को लेकर भी कुछ यूजर्स ने परेशानी की शिकायत की। X पर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि AI सेवाओं के काम नहीं करने से उनके जरूरी काम बीच में रुक गए।

कुछ यूजर्स ने X के AI चैटबॉट Grok में भी दिक्कत आने की बात कही। हालांकि, अलग-अलग सेवाओं में समस्या की स्थिति एक जैसी नहीं थी।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

AI सेवाओं के अचानक ठप होने के बाद सोशल मीडिया पर चिंता के साथ-साथ मजेदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि अब उन्हें अपने काम के लिए AI की जगह खुद दिमाग लगाना पड़ेगा।

एक यूजर ने लिखा कि ChatGPT और Claude दोनों डाउन हैं, अब वह क्या करे। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि अगले एक घंटे उसे खुद ही सोचना पड़ेगा।

कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर एक AI प्लेटफॉर्म बंद होने पर यूजर्स दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर बड़ी संख्या में जाते हैं, तो क्या अचानक बढ़ा ट्रैफिक दूसरी सर्विस पर भी दबाव डाल सकता है।

Downdetector पर बढ़ीं शिकायतें

आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector पर भी समस्या की रिपोर्ट तेजी से बढ़ती दिखाई दी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक शाम 8:06 बजे तक कुल 428 रिपोर्ट दर्ज की गई थीं।

फिलहाल ऐसी तकनीकी समस्याएं बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए असामान्य नहीं हैं। लेकिन AI टूल्स पर लोगों की बढ़ती निर्भरता ने इस आउटेज को खास बना दिया। कुछ समय के लिए AI सेवाएं रुकने पर यह साफ दिखा कि पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक, लोग इन टूल्स को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बना चुके हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version