- विज्ञापन -
Home Trending छाता हाथ में, पानी घुटनों तक: आधी रात की बारिश में भी...

छाता हाथ में, पानी घुटनों तक: आधी रात की बारिश में भी नहीं रुके, वादा निभाने के लिए भक्त के घर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dhirendra Shastri Devotee Meeting: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई कथा या दिव्य दरबार नहीं, बल्कि अपने भक्त से किया गया एक वादा है जिसे उन्होंने हर हाल में पूरा करके दिखाया। मुंबई में मूसलाधार बारिश और सड़कों पर जलभराव के बीच धीरेंद्र शास्त्री आधी रात को पैदल चलकर एक भक्त के घर पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारी बारिश भी नहीं रोक पाई कदम

- विज्ञापन -

जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तमिलनाडु और श्रीलंका के कार्यक्रमों के बाद मुंबई में कथा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने एक भक्त से किए गए वादे को निभाने का फैसला किया। लेकिन मौसम ने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। मुंबई में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया था और यातायात भी प्रभावित था।इसके बावजूद बागेश्वर सरकार ने अपना कार्यक्रम नहीं बदला। उन्होंने अपने काफिले को छोड़कर पैदल ही भक्त के घर जाने का निर्णय लिया।

हाथ में छाता, सड़कों पर पानी

वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री हाथ में छाता लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। चारों ओर बारिश हो रही है और सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद वे बिना किसी परेशानी की परवाह किए आगे बढ़ते नजर आते हैं।यह दृश्य देखकर कई लोग भावुक हो गए। सोशल media पर यूजर्स इसे वादा निभाने और भक्तों के प्रति समर्पण का उदाहरण बता रहे हैं।

संकरी गली से होते हुए पहुंचे घ

धीरेंद्र शास्त्री एक संकरी गली में स्थित छोटे से मकान तक पहुंचे। वहां पहुंचने के लिए उन्हें तंग सीढ़ियां भी चढ़नी पड़ीं। जैसे ही वे घर पहुंचे, परिवार के सदस्य खुशी और भावुकता से भर गए।

परिवार ने फूल बरसाकर किया स्वागत

भक्त और उसके परिवार ने साष्टांग दंडवत कर उनका स्वागत किया। परिवार के लोगों ने उन पर फूल बरसाए और आशीर्वाद लिया। धीरेंद्र शास्त्री ने घर में बने छोटे मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और परिवार के साथ कुछ समय बिताया।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि सच्चा गुरु अपने भक्तों के भाव और विश्वास को सबसे अधिक महत्व देता है। यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version