- विज्ञापन -
Home Trending रिया अहीर Vs शहजाद पूनावाला,‘अंकल’ वाले तंज पर मिला करारा जवाब, बिग...

रिया अहीर Vs शहजाद पूनावाला,‘अंकल’ वाले तंज पर मिला करारा जवाब, बिग बॉस का भी जिक्र

Viral News: NEET प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आईं रिया अहीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के साथ सोशल मीडिया पर हुई तीखी बहस है। दोनों के बीच हुई बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

रिया अहीर ने शहजाद पूनावाला को कहा ‘अंकल’

- विज्ञापन -

विवाद की शुरुआत रिया अहीर की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने शहजाद पूनावाला का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें टैग किया और लिखा कि उन्होंने उन्हें क्यों छेड़ा। रिया ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर उनके एल्गोरिदम को खराब कर ही दिया है तो कम से कम इंस्टाग्राम पर उनकी कोलैब रिक्वेस्ट स्वीकार कर लें।

इसके बाद रिया ने वीडियो में शहजाद पूनावाला को बार-बार ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पूनावाला उनकी निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी क्यों कर रहे हैं।

राजनीतिक कनेक्शन पर भी दी सफाई

रिया ने अपने जवाब में यह भी कहा कि पूनावाला ने अपने वीडियो में जिन लोगों का जिक्र किया था, उनसे उनका कोई राजनीतिक कनेक्शन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणियां किसी तय स्क्रिप्ट का हिस्सा थीं।

रिया ने आगे कहा कि अगर उनके किसी बयान से भारतीय सेना या किसी संस्था का अपमान हुआ है तो उसके सबूत सामने रखे जाने चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल उनका किसी राजनीतिक हस्ती से जुड़ने का कोई इरादा नहीं है।

शहजाद पूनावाला ने भी दिया करारा जवाब

रिया के वीडियो के बाद शहजाद पूनावाला ने भी सोशल मीडिया पर अपना जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रिया शायद उनके बारे में नहीं जानतीं। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए रिया की जानकारी और IQ पर टिप्पणी की।

पूनावाला ने ‘वंदे मातरम’ से जुड़े पुराने सवाल का हवाला देते हुए रिया पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री से पहले ही रिया को बाहर कर दिया गया।

‘बिग बॉस 20’ बना विवाद की एक वजह

पूनावाला ने रिया की बिग बॉस में एंट्री को लेकर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि रिया को शायद लगता है कि राजनीतिक समर्थन से उन्हें जीत मिल सकती है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मूल वीडियो किसी और व्यक्ति के बारे में था और रिया उसमें सिर्फ शामिल थीं।

दोनों के बीच हुई यह सोशल मीडिया बहस अब चर्चा का विषय बन गई है। रिया के तीखे सवाल और पूनावाला के पलटवार ने इस पूरे मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version