- विज्ञापन -
Home Trending Bangaluru News: जब प्रोफेसर ने पढ़ाई के बीच कह दी दिल की...

Bangaluru News: जब प्रोफेसर ने पढ़ाई के बीच कह दी दिल की बात, क्लास में मचा बवाल

Bangaluru News:  बेंगलुरु के नेलामंगला में स्थित एक मेडिकल कॉलेज से एक वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में ऐसा नज़ारा दिखता है कि क्लास चल रही थी और अचानक एक प्रोफेसर ने सबके सामने एक छात्रा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इस अचानक और अप्रत्याशित पल से क्लास का माहौल झट से असहज हो गया, और छात्र-छात्राएं चौंक गए।

क्लास में मची हलचल

- विज्ञापन -

जैसे ही यह हुआ क्लास में हलचल मच गई। कुछ छात्र इसे गलत मानकर विरोध करने लगे, तो कुछ बस हैरानी में देख रहे थे। छात्रा भी पूरी स्थिति में असमंजस और तनाव में दिख रही थी।

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल

यह घटना किसी छात्र ने रिकॉर्ड कर ली, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक तरफ़ लोग इसे पूरी तरह अनुचित और शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि एक शिक्षक का यह व्यवहार शक्ति के असंतुलन को दिखाता है और इससे छात्रा पर मानसिक दबाव भी पड़ सकता है। वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं और छात्रा की हिम्मत की तारीफ़ कर रहे हैं कि उसने इतनी असहज स्थिति में भी खुद को संभाला।

सिक्षा प्रशासन पर उठे सवाल

लेकिन ज़्यादातर लोग इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि स्कूल और कॉलेज का माहौल सुरक्षित और सम्मानजनक होना चाहिए। इसी बीच, कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या कॉलेज ने इस मामले में कोई कार्रवाई की और प्रोफेसर के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।इस पूरे मामले ने सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल ही नहीं मचाई, बल्कि पेशेवर मर्यादा, नैतिकता और शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी पर समाज में एक बड़ी चर्चा भी छेड़ दी है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version