- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Noida ‘कबूतरखाने’ जैसे फ्लैट की भी करोड़ों जैसी कीमत,नोएडा के फ्लैट्स ने उड़ाए...

‘कबूतरखाने’ जैसे फ्लैट की भी करोड़ों जैसी कीमत,नोएडा के फ्लैट्स ने उड़ाए होश, 2BHK खरीदने का खर्च जान रह जाएंगे हैरान

Noida News: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, लेकिन नोएडा जैसे शहर में यह सपना अब पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसी मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। वीडियो में दावा किया गया है कि नोएडा में एक छोटे से 2BHK फ्लैट को खरीदने के लिए भी अच्छी-खासी कमाई और बड़ी बचत की जरूरत पड़ती है।

- विज्ञापन -

वीडियो में फ्लैट को मजाकिया अंदाज में “माचिस की डिब्बी” और “कबूतरखाना” कहा गया है, लेकिन इसके बावजूद उसकी कीमत करीब 75 से 80 लाख रुपये बताई गई है।

डाउन पेमेंट और लोन का पूरा हिसाब

वीडियो शेयर करने वाले ऋषि शांडिल्य ने घर खरीदने की लागत को आसान भाषा में समझाया है। उनके मुताबिक यदि किसी फ्लैट की कीमत करीब 80 लाख रुपये है, तो खरीदार को शुरुआत में ही लगभग 20 से 25 लाख रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर जुटाने होंगे।

इसके बाद करीब 55 से 60 लाख रुपये का होम लोन लेना पड़ेगा। इतना बड़ा लोन मंजूर कराने के लिए बैंक आमतौर पर अच्छी मासिक आय की मांग करते हैं। वीडियो के अनुसार खरीदार की मासिक सैलरी करीब 1 लाख से 1.2 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए।

हर महीने देनी होगी भारी EMI

सिर्फ घर खरीदना ही चुनौती नहीं है, बल्कि उसके बाद हर महीने EMI चुकाना भी बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। वीडियो में बताया गया कि 60 लाख रुपये के लोन पर हर महीने लगभग 60,000 से 65,000 रुपये तक की EMI आ सकती है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए घर के साथ बाकी घरेलू खर्च संभालना भी आसान नहीं रहता।

लोग बोले- यही है आज की सच्चाई

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने माना कि आज के समय में बड़े शहरों में घर खरीदना मिडिल क्लास परिवारों के लिए लगातार कठिन होता जा रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि इतनी महंगी प्रॉपर्टी और ऊंची EMI के कारण अपना घर लेना सिर्फ सपना बनकर रह गया है।

हालांकि, यह वीडियो एक व्यक्ति की गणना और राय पर आधारित है। अलग-अलग प्रोजेक्ट, लोकेशन, बैंक की शर्तों, ब्याज दर और खरीदार की वित्तीय स्थिति के अनुसार घर की कीमत, डाउन पेमेंट, लोन की पात्रता और EMI में बदलाव हो सकता है। फिर भी यह चर्चा बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों और आम लोगों की खरीद क्षमता के बीच बढ़ते अंतर को जरूर सामने लाती है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version