- विज्ञापन -
Home Health किचन की इस छोटी सी चीज से पाएँ ब्लड शुगर पर बड़ा...

किचन की इस छोटी सी चीज से पाएँ ब्लड शुगर पर बड़ा कंट्रोल,क्या आपने ट्राई किया

Fenugreek
Fenugreek

Health News: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में डायबिटीज (मधुमेह) तेजी से फैल रही है। बदलती जीवनशैली, तनाव और गलत खाने पीने के कारण हर साल लाखों लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। कई लोग दवाइयाँ लेने के बावजूद भी अपने ब्लड शुगर लेवल को पूरी तरह कंट्रोल नहीं कर पाते है। ऐसे में लोग नेचुरल और आसान उपायों की तलाश में रहते हैं।

- विज्ञापन -

एक पुराना लेकिन असरदार घरेलू उपाय

मेथी (Fenugreek) का उपयोग आयुर्वेद में वर्षों से किया जा रहा है। अब आधुनिक शोध भी यह बताते हैं कि मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर और अमीनो एसिड्स शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं। इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने से बचता है।सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर होती है, ग्लूकोज का उपयोग शरीर सही तरीके से करता है, शुगर लेवल धीरे-धीरे संतुलित रहने लगता है

इसका उपयोग कैसे करें

रात में 1 चम्मच मेथी दाने एक गिलास पानी में भिगो दें, सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।चाहें तो भीगे हुए दाने भी चबा सकते हैं।यह तरीका सस्ता, आसान और रोजाना अपनाने लायक है।

डॉक्टरों की  राय 

AIIMS और PGI Chandigarh जैसे बड़े संस्थानों के विशेषज्ञ मानते हैं कि मेथी का पानी टाइप 2 डायबिटीज में असरदार हो सकता है।कुछ अध्ययनों में HbA1c स्तर में सुधार भी देखा गया है, जो यह दर्शाता है कि लंबे समय में शुगर कंट्रोल बेहतर हो सकता है। हालांकि डॉक्टर इसे दवाइयों का विकल्प नहीं बल्कि सपोर्टिव उपाय मानते हैं।

सिर्फ शुगर ही नहीं, और भी फायदे

मेथी का पानी कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है।कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, पाचन सुधारता है, गैस और कब्ज में राहत देता है।वजन कंट्रोल करने में सहायक होता है ।यानी यह एक सम्पूर्ण स्वास्थ्य टॉनिक की तरह काम कर सकता है।

Type 1 और Type 2 में फर्क समझें

Type 2 Diabetes में यह उपाय ज्यादा लाभकारी हो सकता है, Type 1 Diabetes में यह केवल सहायक है, इंसुलिन का विकल्प नहीं है।मेथी का पानी एक आसान और फायदेमंद घरेलू उपाय है, जो डायबिटीज कंट्रोल में मदद कर सकता है। लेकिन इसे पूरी तरह इलाज मानना सही नहीं होगा।अगर आप इसे नियमित रूप से सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ अपनाते हैं, तो यह आपकी सेहत को बेहतर बनाने में जरूर मदद कर सकता है

- विज्ञापन -
Exit mobile version