Chaitra Navrat: चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है और चारों तरफ भक्ति का माहौल है। मां दुर्गा की उपासना के इन नौ दिनों में बहुत से भक्त उपवास रखते हैं। व्रत रखना श्रद्धा का विषय तो है ही, लेकिन सेहत के लिहाज से देखें तो यह हमारे शरीर को रीसेट करने का भी एक शानदार मौका होता है।
नींबू पानी फायदेमंद है
हालांकि पूरे दिन भूखा रहने या सिर्फ फलाहार करने से शरीर में कभी-कभी कमजोरी या सुस्ती महसूस होने लगती है। ऐसे में एक ऐसी चीज है जो आपकी रसोई में हमेशा मौजूद रहती है और व्रत के दौरान आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है—वह है नींबू पानी।
पाचन तंत्र को रखता है
व्रत के दौरान अक्सर लोगों को गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह खान-पान के रूटीन में बदलाव होता है। नियमित रूप से गुनगुना नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय रहता है, पेट साफ रहता है और शरीर हल्का व ऊर्जावान महसूस होता है।व्रत का असली उद्देश्य शरीर की शुद्धि करना होता है। नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को बेहतर तरीके से काम करने में सहयोग देता है। इससे त्वचा पर भी प्राकृतिक चमक दिखाई देने लगती है।
वजन नियंत्रित रखने में भी कारगर
अक्सर व्रत में तली-भुनी चीजें खाने से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, फैट बर्न प्रक्रिया को बढ़ाता है और बार-बार लगने वाली भूख को भी नियंत्रित करता है।इसे बनाना बेहद आसान है। व्रत के दौरान आप दिन में 2 से 3 बार गुनगुने पानी में ताजा नींबू मिलाकर आराम से पी सकते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
