- विज्ञापन -
Home Trending Social Media Controversy: 370 रुपये की बिरयानी से शुरू हुआ विवाद, सोशल...

Social Media Controversy: 370 रुपये की बिरयानी से शुरू हुआ विवाद, सोशल मिडिया से पहुंचा निजी ज़िन्दगी तक

Social Media के दौर में कभी-कभी कुछ सेकंड का वीडियो किसी व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह बदल देता है। हाल ही में गुरुग्राम के रहने वाले हिमांशु जांगड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में कही गई उनकी बातों का वीडियो वायरल होने के बाद वे अचानक देशभर में चर्चा का विषय बन गए।

- विज्ञापन -

हालांकि यह लोकप्रियता उनके लिए मुश्किलों का कारण बन गई और मामला सोशल मीडिया से निकलकर उनके पेशेवर जीवन तक पहुंच गया।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत एक स्टैंडअप कॉमेडी कार्यक्रम से हुई, जहां हिमांशु जांगड़ा ने अपने डेटिंग अनुभव का जिक्र किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी। इसी चर्चा के दौरान उनकी कुछ टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति असम्मानजनक और आपत्तिजनक माना गया।

वीडियो वायरल होते ही हजारों लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स का कहना था कि किसी रिश्ते या मुलाकात में किए गए खर्च के बदले किसी तरह की अपेक्षा रखना गलत सोच को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध

वीडियो सामने आने के बाद यह मुद्दा तेजी से ट्रेंड करने लगा। महिला अधिकारों से जुड़े कई लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस तरह की सोच की आलोचना करते हुए रिश्तों में सम्मान और सहमति के महत्व पर जोर दिया। वहीं कुछ लोगों ने इसे एक मजाकिया बातचीत मानते हुए अत्यधिक प्रतिक्रिया नहीं देने की बात भी कही।

हिमांशु ने मांगी माफी

लगातार बढ़ती आलोचना के बीच हिमांशु जांगड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और अपना अकाउंट भी बंद कर दिया।

हालांकि तब तक मामला काफी बड़ा हो चुका था। कुछ लोगों का मानना था कि माफी के बाद उन्हें दूसरा मौका दिया जाना चाहिए, जबकि कई अन्य लोग उनके बयान को गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

नौकरी पर भी पड़ा असर

विवाद का असर हिमांशु के पेशेवर जीवन पर भी दिखाई दिया। जिस कंपनी में वे कार्यरत थे, उसने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में व्यक्त विचार कंपनी के मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

कंपनी ने कहा कि वह महिलाओं के सम्मान, समानता और सुरक्षित कार्यस्थल के सिद्धांतों का समर्थन करती है। आंतरिक समीक्षा के दौरान कर्मचारियों और महिला सहकर्मियों से बातचीत की गई, जिसमें हिमांशु के कार्यस्थल व्यवहार को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version