- विज्ञापन -
Home Trending 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की अपील: दिखावे से दूर...

24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की अपील: दिखावे से दूर रहें, सरल जीवन और डिजिटल भारत अपनाएं

Narendra modi Public Appeal again: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा शहर में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन के मौके पर देश के सामने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को लेकर चिंता जताई। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय लगातार अस्थिर दौर से गुजर रही है, और इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।Narendra Modi ने अपने संबोधन में कहा कि हाल के वर्षों में कोरोना महामारी, वैश्विक आर्थिक दबाव और अब पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव ये सभी मिलकर दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हर नागरिक को समझदारी और संयम के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

वैश्विक हालात पर गंभीर चिंता

- विज्ञापन -

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना इस सदी का सबसे बड़ा संकट था, तो पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध और तनाव इस दशक की बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना का सामना किया, वैसे ही इस मुश्किल दौर से भी बाहर निकला जा सकता है।Vadodara में हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर आम नागरिकों पर कम से कम पड़े।

ईंधन बचाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल की अपील

पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो, पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।इसके साथ ही उन्होंने कारपूलिंग को बढ़ावा देने की बात कही और कहा कि एक ही गाड़ी में ज्यादा लोग यात्रा करें तो यह आर्थिक और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

डिजिटल टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन काम पर जोर

प्रधानमंत्री ने डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन मीटिंग्स, वर्चुअल क्लास और वर्क फ्रॉम होम जैसी सुविधाएं काफी आसान हो गई हैं।उनका कहना था कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में जहां संभव हो, डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि संसाधनों की बचत हो और कामकाज भी सुचारु रहे।

जीवनशैली में बदलाव की सलाह

पीएम मोदी ने लोगों से यह भी कहा कि मौजूदा हालात में अनावश्यक खर्च और दिखावे से बचना चाहिए। उन्होंने इशारों में कहा कि “सोना खरीदने की जरूरत नहीं” जैसी सोच अपनाकर लोग अपने संसाधनों को सही दिशा में इस्तेमाल करें उनकी यह अपील पिछले 24 घंटे में दूसरी बार सामने आई है, जिससे साफ है कि सरकार वैश्विक हालात को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रही है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version