- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh UP Weather Update: यूपी में मानसून की विदाई शुरू, आज इन जिलों...

UP Weather Update: यूपी में मानसून की विदाई शुरू, आज इन जिलों में बारिश के आसार होंगे काम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ रहने लगा है, जबकि कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार, 18 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और इटावा के आसपास कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश के आसार

- विज्ञापन -

18 सितंबर को बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वांचल के कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

19 से 21 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी आने का अनुमान है। 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।20 सितंबर को बारिश का दायरा और सीमित होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं 21 सितंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

मानसून की विदाई के साथ बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं। इसका असर यूपी में भी दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है।

फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश या गंभीर मौसम को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version