Health News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग घंटों बैठकर काम करते हैं। ऑफिस, मोबाइल और लैपटॉप की वजह से शारीरिक गतिविधियां पहले की तुलना में काफी कम हो गई हैं। ऐसे में डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना पैदल चलने को सबसे आसान, सुरक्षित और असरदार एक्सरसाइज मानते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या हर किसी के लिए रोज 10 हजार कदम चलना जरूरी है? आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से सही स्टेप्स का लक्ष्य।
क्या 10 हजार कदम चलना सभी के लिए जरूरी है?
10,000 कदम चलने का लक्ष्य काफी लोकप्रिय है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार उम्र, फिटनेस, वजन, बीमारी और जीवनशैली के अनुसार रोजाना चलने वाले कदमों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। इसलिए अपने शरीर की क्षमता के हिसाब से लक्ष्य तय करना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
उम्र के हिसाब से कितने कदम चलें?
बच्चों के लिए
बच्चों को रोज कम से कम 60 मिनट तक एक्टिव रहना चाहिए। इसमें खेलना, दौड़ना, साइकिल चलाना और वॉक शामिल है।छोटे बच्चे: 8,000 से 12,000 कदम,10 से 13 साल के बच्चे: 10,000 से 15,000 कदम
युवाओं के लिए
जो युवा स्वस्थ हैं, उनके लिए 8,000 से 10,000 कदम रोज चलना अच्छा माना जाता है। अगर दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करते हैं, तो शाम को 30-45 मिनट तेज चाल से वॉक करना फायदेमंद रहेगा।
महिलाओं के लिए
महिलाओं को रोज 7,000 से 10,000 कदम चलने की सलाह दी जाती है। हालांकि गर्भावस्था या किसी बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही वॉक का लक्ष्य तय करना चाहिए।
बुजुर्गों के लिए
स्वस्थ बुजुर्गों के लिए 4,000 से 7,000 कदम पर्याप्त माने जाते हैं। यदि घुटनों में दर्द, सांस की तकलीफ या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
सिर्फ कदम नहीं, चलने की स्पीड भी है जरूरी
डॉक्टरों का कहना है कि केवल कदम गिनना ही काफी नहीं है। अगर आप सामान्य चाल की बजाय थोड़ी तेज गति से चलते हैं, तो इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, दिल मजबूत रहता है और शरीर की फिटनेस बेहतर होती है।
रोज वॉक करने के फायदे
दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है,वजन नियंत्रित रखने में सहायक होती है,तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है,ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है,शरीर की स्टैमिना और ऊर्जा बढ़ती है।
धीरे-धीरे बढ़ाएं अपनी वॉक
अगर आपने लंबे समय से नियमित वॉक नहीं की है, तो शुरुआत में 3,000 से 5,000 कदम का लक्ष्य रखें। हर सप्ताह थोड़े-थोड़े कदम बढ़ाएं, आरामदायक जूते पहनें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। नियमित और संतुलित वॉक ही लंबे समय तक फिट और स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है।
