spot_img
Thursday, March 26, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Auto News: अब कार खरीदना हुआ आसान: 5000 की EMI में पाएं भरोसेमंद, स्टाइलिश और किफायती कार

Auto News: कार खरीदना किसी का भी सपना हो सकता है। लेकिन पता है, कुछ लोगों के लिए ये सपना जल्दी पूरा हो जाता है और कुछ लोगों को थोड़ा प्लानिंग करनी पड़ती है। अगर आपके पास पूरी कीमत एक साथ नहीं है, तो घबराइए मत आप आसानी से कार को फाइनेंस कर सकते हैं। इसका मतलब है, पूरी रकम एक साथ देने की जगह आप हर महीने सिर्फ एक तय EMI चुकाकर अपनी पसंदीदा कार घर ले सकते हैं।अगर आपकी बजट लिमिट लगभग 5000 प्रति माह की EMI है, तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी छोटी और दमदार कारें आपके लिए फिट हो सकती हैं।

Maruti S-Presso छोटी और स्मार्ट

पहली कार है Maruti S-Presso नोएडा में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 3.94 लाख है। अगर आप 50,000 का डाउन पेमेंट करते हैं और 4 साल के लिए लोन लेते हैं (ब्याज 9.8%), तो आपकी EMI होगी 8,697 लेकिन अगर आप थोड़ा लंबा प्लान लें और 7 साल की अवधि चुनें, तो सिर्फ ₹5,679 प्रति माह में ये कार आपकी हो सकती है। छोटी, स्टाइलिश और शहर में आसानी से चलने वाली S-Presso बिलकुल परफेक्ट है।

Renault Kwid स्टाइलिश और किफायती

दूसरी कार है Renault Kwid इसकी ऑन-रोड कीमत ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट के लिए 4.82 लाख है। अगर आप 1 लाख डाउन पेमेंट देते हैं और 4 साल के लोन लेते हैं, तो EMI होगी 9,556। लेकिन अगर आप 7 साल का लोन चुनते हैं, तो EMI कम होकर लगभग 6,194 हो जाएगी। Kwid की स्मार्ट लुक और बढ़िया फीचर्स इसे खास बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार कार खरीद रहे हैं।

Tata Tiago भरोसेमंद और आरामदायक

तीसरी कार है Tata Tiago, जिसकी ऑन-रोड कीमत 5.35 लाख है। 4 साल के लोन पर EMI होगी लगभग 12,270, लेकिन 7 साल के लोन के साथ EMI लगभग 8000 पर आ जाती है। मजबूत बॉडी, सेफ्टी फीचर्स और आरामदायक ड्राइव Tiago हर बजट और जरूरत के लिए अच्छा ऑप्शन है।

EMI से कार लेना है आसान और स्मार्ट

सबसे अच्छी बात ये है कि EMI पर कार लेने से आपको बड़ी रकम एक साथ देने की जरूरत नहीं है।आप अपनी जेब और बजट के हिसाब से डाउन पेमेंट और लोन की अवधि चुन सकते हैं। थोड़ा प्लानिंग और स्मार्ट चॉइस के साथ आपकी ड्रिम कार अब सिर्फ कुछ EMI दूर है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts