spot_img
Saturday, March 28, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Phone Hijack Scam: धोखाधड़ी का नया तरीका, सिर्फ लिंक खोलने से आपका पैसा चोरी हो सकता है

Phone Hijack Scam: इस तरह की फ़ोन ठगी करना अब आम हो गया है। ठग खुद को अधिकारी बताकर लिंक या फाइल डाउनलोड करने को कहते हैं। फोन हैक होते ही वे बैंक डिटेल्स, OTP और पर्सनल डॉक्यूमेंट चुरा सकते हैं। सतर्क रहें, लिंक क्लिक न करें और निजी जानकारी कभी साझा न करें।आप रोज़मर्रा के काम में व्यस्त हैं और एक फोन कॉल के चलते आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाए।  ठग हर दिन नई चालें निकाल रहे हैं। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला इसका शिकार बनी, और उसकी कहानी हमें सबक देती है।

कैसे फंसते हैं लोग

ठग अक्सर खुद को सरकारी अधिकारी या बैंक का कर्मचारी बताते हैं। वे भरोसा जीतने के बाद कहते हैं कि “बस यह नाम अपडेट करना है” या थोड़ी सी रकम जमा करनी होगी।महिला ने इसे सामान्य प्रक्रिया समझकर कर दिया, लेकिन तभी ठगों ने उसका फोन हैक कर लिया। धीरे-धीरे उन्होंने बैंक और निजी जानकारियाँ चुराई और बड़ी रकम निकाल ली। कई बार पीड़ित को तब तक पता ही नहीं चलता जब तक नुकसान हो चुका होता है।

फोन हैक होने पर क्या होता है

आपका फोन अब उनके कंट्रोल में है। वे आपके मैसेज, OTP, बैंक डिटेल्स और पर्सनल डॉक्यूमेंट तक पहुँच सकते हैं।
इसके बाद वे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, या आपके नाम पर नई धोखाधड़ी कर सकते हैं। ये सब इतनी आसानी से होता है कि आप चौंक जाते हैं।

खुद को कैसे बचाएं

सबसे बड़ी सुरक्षा है सतर्क रहना। अगर कोई अनजान व्यक्ति WhatsApp, SMS या ईमेल पर लिंक या फाइल भेजे थोड़ा सोचें, फिर निर्णय लें।लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें कभी भी बिना जांचे परखे लिंक या फाइल डाउनलोड न करें।OTP,PIN ये जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करे,पर्सनल डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखें, डॉक्यूमेंट बिना जरूरत किसी को न दें। ठग इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। ठग आपके विश्वास और जल्दबाज़ी का फायदा उठाते हैं। थोड़ा सतर्क रहें, और सोच-समझकर कदम उठाएँ। आपका पैसा और निजी जानकारी आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts