spot_img
Monday, February 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

JDU की इस मांग पर RJD ने दिया जवाब, कांग्रेस हो गई नाराज!

JDU ने नीतीश को PM उम्मीदवार बनाने की मांग की है। जब RJD से ये नीतीश के PM फेस पर सवाल किया गया तो राजद नेता ने कहा कि नीतीश को देश और राज्य सभंलाने का अनुभव है। उनकी योग्यता पर कोई सवाल नहीं है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष इस सवाल पर बिफर पड़े।

दरअसल JDU के विधायक और नीतीश के करीबी रिंकु सिंह ने I.N.D.I.A गठबंधन से मांग कर दी है कि वो जल्द से जल्द सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा की अब यह सही समय है इसलिए नीतीश जी को इंडिया गठबंधन को उम्मीदवार बनाना ही पड़ेगा इसके सिवा दूसरा कोई चारा नहीं है।

RJD नेता शक्ति सिंह यादव से जब ये सवाल किया गया तो RJD नेता ने कहा कि नीतीश जी के पास देश और राज्य सभंलाने का अनुभव है। सबसे लंबे समय तक वो CM रहे। उनकी योग्यता पर कोई सवाल नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर भी सवाल उठाया। क्योंकि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने ही उनकी योग्यता पर सवाल उठाया था।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद से जब नीतीश के PM फेस पर सवाल किया तो वो बिफर पड़े। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां चाहती है कि उनके नेता PM बने, उसी तरह JDU भी मांग कर रही है।

राजनीतिक हिसाब से कांग्रेस अध्यक्ष सही कह रहे हैं कि सभी पार्टियां अपने-अपने नेता को PM बनाना चाह रही है।
I.N.D.I.A गठबंधन क्षेत्रिय दलों की चाहत से नहीं बल्कि सामांजस से चलेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो I.N.D.I.A गठबंधन और उनके नेता सफलता हासिल करने से चूक जाएंगे।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts