spot_img
Friday, March 27, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

अक्षय कुमार की भूत बंगला: टीज़र के बाद अब ट्रेलर का इंतज़ार हुआ ख़त्म,जाने कब होगा धमाका

Entertainment News: अगर आप भी हॉरर-कॉमेडी के फैन हैं तो अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला के लिए तैयार हो जाइए। साल 2026 में अक्षय की यह पहली रिलीज़ मानी जा रही है और शुरुआत से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।हाल ही में फिल्म का टीज़र सामने आया और उसने आते ही फैंस का ध्यान खींच लिया। टीज़र में डर और हंसी का ऐसा तड़का देखने को मिला, जो लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आया है। फैंस का कहना है कि यह फिल्म पुराने जमाने की क्लासिक हॉरर-कॉमेडी की याद दिला सकती है, जिसमें कहानी के साथ-साथ टाइमिंग और डायलॉग्स भी दमदार होते थे।कुल मिलाकर भूत बंगला का टीज़र देखकर इतना तो तय है कि यह फिल्म सिर्फ डराने नहीं बल्कि गुदगुदाने भी पूरी तरह तैयार है। और अब सभी को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।जो इसी मार्च देखने को मिलेगा।

कब रिलीज़ होगा ट्रेलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मजेदार ट्रेलर 30 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाला है। सोचिए टीज़र देखकर जो मजा आया था, ट्रेलर में तो और भी धमाल होने वाला है। मेकर्स की सोच है कि फिल्म रिलीज़ से लगभग दो हफ्ते पहले ट्रेलर लांच करना सही रहेगा, ताकि फैंस के बीच फिल्म के लिए क्रेज़ और बढ़ जाए।टीज़र में तो हमें स्टार कास्ट और कहानी के बारे में थोड़ा बहुत ही अंदाजा मिला था। लेकिन ट्रेलर में फिल्म की कहानी के और भी मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, तो फैंस को बेसब्री से इंतजार करना पड़ेगा।

फिल्म की रिलीज़ और स्टार कास्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूत बंगला की रिलीज़ डेट 10 अप्रैल 2026 तय है। हां, थोड़ी अफवाहें हैं कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस धमाके की वजह से ये 17 अप्रैल तक पोस्टपोन हो सकती है। लेकिन फिलहाल मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है।स्टार कास्ट की बात करें तो, अक्षय कुमार के साथ, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, जीशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, मनोज जोशी और मिथिला पालकर भी नजर आएंगे। फिल्म केप ऑफ गुड फिल्म्स और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनी है। और हां ये अक्षय और प्रियदर्शन की 16 साल बाद की वापसी है, तो पुरानी हिट जोड़ी की याद भी ताजा हो जाएगी। अब बस 30 मार्च का ही इंतजार है। ट्रेलर रिलीज़ होते ही आप देख पाएंगे कि भूत बंगला सिर्फ डराने के लिए नहीं बल्कि हंसाने और मजेदार ट्विस्ट के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts