spot_img
Tuesday, March 31, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

साउथ सुपरस्टार की असली संपत्ति कितनी? विजय ने चुनाव हलफनामे में किया खुलासा

Joseph Vijay Wealth: जोसेफ विजय वह वही अभिनेता जिनकी फिल्मों में हर एक्शन सीन हमें थ्रिल करता है। अब सिर्फ स्क्रीन तक ही नहीं रुके हैं। उन्होंने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की कमान संभाली और पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आज़माने का फैसला किया। चेन्नई की पेराम्बुर सीट से नामांकन करते ही उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति और मुकदमों का पूरा ब्यौरा भी सौंप दिया।

कितनी है उनकी संपत्ति?

विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम की कुल संपत्ति लगभग 640 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें से चल संपत्ति करीब 405 करोड़ रुपये की है।उनकी चल संपत्ति में शामिल हैं। नकद 2 लाख रुपये,बैंक में जमा 213 करोड़ रुपये से ज्यादा, फिक्स्ड डिपॉजिट और शेयर, 883 ग्राम सोना, 3132 ग्राम चांदी,134.91 कैरेट हीरे और दूसरे आभूषण।सच में यह आंकड़े देख कर कोई भी हैरान हो जाएगा।

लग्जरी लाइफस्टाइल, गाड़ियों का कलेक्शन

विजय की गाड़ियों की लिस्ट भी फिल्मी ही लगती है। उनके पास हैं,टोयोटा लेक्सस 350,टोयोटा वेलफायर,बीएमडब्ल्यू i7 और बीएमडब्ल्यू 530 मारुति स्विफ्ट और टीवीएस एक्सएल सुपर इतना सब देखकर साफ लगता है कि विजय सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, अपनी जिंदगी में भी स्टाइल पसंद करते हैं।

अचल संपत्ति, कई शहरों में जमीन

विजय की अचल संपत्ति 198–220 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।चेन्नई में आवासीय और व्यावसायिक बिल्डिंग,कोडाइकनाल में खेती की और गैर-कृषि जमीन, कोयंबटूर और विल्लुपुरम में जमीन
यह संपत्ति उन्होंने खुद कमाई और कुछ विरासत में मिली है।

पत्नी संगीता और कुल आय

संगीता के नाम भी करीब 16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वित्तीय वर्ष 2024–25 में विजय की कुल आय 184.53 करोड़ रुपये रही, जो ज्यादातर स्वरोजगार, ब्याज और किराए से आई। सबसे खास बात उनका हलफनामा साफ है, कोई बैंक ऋण या आपराधिक मामला दर्ज नहीं।जोसेफ विजय की यह नई यात्रा यह दिखाती है कि एक अभिनेता भी अपने करियर के बाद सामाजिक और राजनीतिक दुनिया में बड़ा कदम रख सकता है। पहली बार चुनाव लड़ते हुए विजय की जिंदगी का यह नया अध्याय अब सबके सामने खुला है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts