spot_img
Friday, April 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

खतरों के खिलाड़ी 15: फैंस के लिए खुशखबरी ,फाइनल कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर डेट की अपडेट

Entertainment News:टीवी का मोस्ट फेमस स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन 15 दर्शकों के लिए फिर से रोमांच लेकर आ रहा है। पिछले साल शो का कोई नया सीजन नहीं आया था, लेकिन इस बार मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म करने की तैयारी कर ली है। खबरों के मुताबिक, रोहित शेट्टी का यह शो जल्द ही शुरू होने वाला है और इसमें शामिल होने वाले 5 फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं।

रोहित शेट्टी का Khatron Ke Khiladi 15

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है। शुरुआत में खबरें थीं कि यह शो 2025 में आएगा और कभी-कभी कहा गया कि इसे आगे तक नहीं बढ़ाया जाएगा। लेकिन अब हालिया अपडेट में पुष्टि हो गई है कि शो इस साल ही ऑन एयर होगा।इस साल के फाइनल कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं,अविनाश मिश्रा, ईशा मालविया,फरहाना भट्ट,मनीषा रानी,अंकित है।

ये नाम शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ और कंटेस्टेंट्स भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं, जिनमें शामिल हैं, अभिषेक बजाज,दिग्विजय राठी,गौरव खन्ना, तान्या मित्तल,अरबाज पटेल शो का प्रीमियर जून 2026 के आसपास कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर होने की संभावना है। फिलहाल कास्टिंग प्रक्रिया जारी है और शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होने वाली है। प्रतिभागियों की यात्रा मई के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है।

पिछला सीजन 14 की यादें

सीजन 14 काफी धमाकेदार रहा था। इसका प्रीमियर 27 जुलाई से 29 सितंबर 2024 तक कलर्स टीवी और जियोसिनेमा पर हुआ। यह सीरीज बुखारेस्ट, रोमानिया में फिल्माई गई थी और मेजबानी रोहित शेट्टी ने की थी। सीजन 14 के विनर करण वीर मेहरा बने और कृष्णा श्रॉफ फर्स्ट रनर-अप रही।फैंस इस बार भी रोमांचक स्टंट्स और हाई-एड्रेनालाईन गेम्स का मजा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 निश्चित रूप से इस साल टीवी स्क्रीन पर धमाका करने वाला है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts