spot_img
Tuesday, March 17, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Breakfast Diet: सुबह खाली पेट खाने से बचें ये 3 चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

Breakfast Diet: नाश्ता आपके पूरे दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन में से एक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नाश्ता करने से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। लेकिन आप खाली पेट क्या खाते हैं इसके बारे में जानना भी जरूरी है क्योंकि इसका असर हमारे पूरे शरीर पर दिखाई देता है। कुछ लोग नाश्ते में भारी खाना खाना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें हल्का खाना पसंद होता है।

नींबू पानी में शहद

कई लोग सुबह नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं। आजकल यह एक आम पेय बन गया है। लोगों का मानना है कि यह फैट बर्न करने में मदद करता है। हालांकि, सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर न पिएं। शहद में अधिक कैलोरी होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से अधिक होता है। हालांकि, कुछ पोषण विशेषज्ञ इसे गलत बताते हैं।

चाय या कॉफी

अगर आप भी सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं तो अब ऐसा न करें। सुबह बिना कुछ खाए चाय या कॉफी पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। चाय, कॉफी या अन्य कैफीनयुक्त पेय तनाव हार्मोन बढ़ा सकते हैं।

फल

सुबह खाली पेट फल भी नहीं खाना चाहिए। अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में फल बहुत जल्दी पच जाते हैं। इससे हमें एक घंटे में भूख लग जाएगी। खाली पेट कुछ खट्टे फल खाने से भी एसिडिटी हो सकती है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts