spot_img
Wednesday, April 8, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Summer Drink: हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाएगा ये खास समर ड्रिंक, घर पर बनाएं ये आसान ड्रिंक

जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हमें अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। अक्सर लोग धूप और उमस को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर डिहाइड्रेशन, दस्त और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।ऐसे में जरूरी है कि समय रहते अपनी डाइट में ऐसे पेय शामिल किए जाएं जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी दें। इसी कड़ी में इन दिनों कोकोनट पाइनएप्पल कुलुकी नाम का एक खास ड्रिंक काफी चर्चा में है, जिसे फूड क्रिएटर Meghna ने हाल ही में शेयर किया है।

स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

मेघना के अनुसार, यह ड्रिंक मीठे और हल्के तीखे स्वाद का शानदार मिश्रण है। नारियल पानी की ठंडक, पाइनएप्पल की प्राकृतिक मिठास, हरी मिर्च का हल्का तीखापन और सब्जा सीड्स का खास टेक्सचर मिलकर इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक बना देते हैं। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है।

इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए

ताजा पाइनएप्पल का छना हुआ गूदा
ताजा नारियल पानी
भीगे हुए सब्जा (तुलसी) के बीज
स्वादानुसार शहद या चीनी
थोड़ा काला नमक
नींबू का रस
बीच से कटी हुई ताजी हरी मिर्च
पुदीने के पत्ते
बर्फ के टुकड़े

ऐसे तैयार करें हेल्दी समर ड्रिंक

सबसे पहले पाइनएप्पल के टुकड़ों को पीसकर उसका गूदा तैयार करें और उसे छान लें। इसके बाद सब्जा सीड्स को पानी में भिगोकर अच्छी तरह फूलने दें।अब एक शेकर में पाइनएप्पल का गूदा, नारियल पानी, शहद या चीनी, काला नमक, नींबू का रस, कटी हुई हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते, भीगे हुए सब्जा सीड्स और बर्फ डालें। शेकर को अच्छी तरह बंद करके मिश्रण को जोर से हिलाएं ताकि सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts