spot_img
Monday, February 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Coconut Water: गर्मियों में पिएं नारियल पानी से बनी ये ड्रिंक्स, मूड रहेगा फ्रेश, बीमारियों से भी मिलेगी निजात

नारियल हमेशा भारतीय व्यंजनों और संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। प्रसाद के रूप में सूखा नारियल बांटने से लेकर नारियल की बर्फी तैयार करने तक कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन हम इसके स्वास्थ्य लाभों को भी नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में नारियल पानी के कई फायदे हैं।

गर्मी के मौसम में हम आपके लिए नारियल पानी की कुछ खास रेसिपी लेकर आए हैं।

नारियल का दूध

नारियल का दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए काली मिर्च, शहद, अदरक और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इन चारों चीजों को मिलाकर कोकोनट मिल्क तैयार किया जाता है।

सोल कढ़ी

सोल कढ़ी महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय है। इसे बनाने के लिए नारियल और कोकम का इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

नारियल और खीरा पीएं

गर्मियों में नारियल और खीरा पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। इसे बनाने के लिए खीरा, नारियल का दूध और कुछ पुदीने की पत्तियों की जरूरत पड़ती है।

मैंगो कोकोनट स्मूदी

इस स्वादिष्ट पेय को बनाने के लिए ओट्स, नींबू का रस, नारियल का दूध, आम, दही, शहद और सूरजमुखी के बीज की आवश्यकता होती है। मैंगो कोकोनट स्मूदी हल्की होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है।

नारियल और नींबू

नारियल, नींबू और पुदीने से भी ड्रिंक बना सकते हैं। आप इसमें चीनी डालकर स्वाद को और भी बढ़ा सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखेगा।

यह भी पढ़ें :- स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी द Midpost की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts