spot_img
Thursday, April 2, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Health News:मम्मी और दादी का सीक्रेट खुल गया, जान लें खीरे को रगड़कर काटने की असली वजह

Health News: गर्मियों में खीरे की डिमांड बढ़ जाती है। सलाद हो या सैंडविच, खीरे के बिना सब अधूरा लगता है। और सच कहूँ तो, इसमें लगभग 90% पानी होने की वजह से यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है अब बात आती है उस छोटी सी आदत की,जिसे शायद आपने भी देखा होगा मम्मी या दादी जब खीरा काटती हैं, तो पहले उसके ऊपरी हिस्से को काटकर उसे रगड़ती हैं। बचपन में लगता था कि ये बस परंपरा है,लेकिन असल में इसके पीछे एक मज़ेदार विज्ञान छुपा है।

खीरे का कड़वा स्वाद क्यों आता है?

कभी कभी बाजार से खीरा लाकर सीधे काटते ही मुंह में थोड़ी कड़वाहट आ जाती है। इसका कारण है खीरे के ऊपरी हिस्से में मौजूद कुकुरबिटासिन (Cucurbitacin)ये एक प्राकृतिक रसायन है जो खीरे और उसके परिवार के पौधों (जैसे कद्दू, लौकी, तोरई) में पाया जाता है। प्रकृति ने इसे पौधों को कीड़े-मकोड़ों और जानवरों से बचाने के लिए बनाया है।जब आप खीरे के सिरों को काटकर घिसते हैं, तो वहां से सफेद झाग निकलता है। यही कुकुरबिटासिन है जो बाहर आता है। अगर इसे रगड़े बिना काटा जाए, तो कड़वाहट पूरे खीरे में फैल सकती है।

क्या कड़वा खीरा खतरनाक है?

बहुत ज्यादा कड़वा खीरा खाना पेट के लिए अच्छा नहीं है। इससे जी मिचलाना या पेट खराब होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन चिंता मत करें बाजार के खीरे में यह कड़वाहट बहुत हल्की होती है। फिर भी इसे निकाल देना स्वाद और सेहत दोनों के लिए सही है।

खीरा काटने का आसान तरीका

ऊपरी हिस्सा काटें खीरे के दोनों सिरों को हल्का सा काट लें। कटे हिस्से को खीरे पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। जब झाग निकलना बंद हो जाए उस हिस्से को काटकर हटा दें। अब खीरे को अपनी पसंद के टुकड़ों में काट सकते हैं।तो अगली बार जब खीरा काटें, ऊपर से घिसना मत भूलिए। ये सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत का छोटा सा सीक्रेट है।

खीरे के फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाए– गर्मियों में पानी की कमी नहीं होने देगा।
वजन घटाने में मददगार– कैलोरी बहुत कम।
स्किन के लिए अच्छा – एंटीऑक्सीडेंट से चेहरा ग्लो करता है।
पाचन में सहायक– फाइबर पेट को साफ रखता है।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts