Raw Onion Side Effects:भारतीय खाने में कच्चा प्याज एक आम चीज है। दाल-रोटी हो, चाट हो या सलाद प्याज के बिना स्वाद अधूरा लगता है। इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।लेकिन सच ये है कि हर अच्छी चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती। कुछ लोगों के लिए कच्चा प्याज फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है। खासकर आजकल जब लोग COVID-19 के बाद अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं, तो यह जानना जरूरी है कि क्या चीज आपको सूट करती है और क्या नहीं।
अगर आपको गैस या एसिडिटी रहती है
कई लोगों को कच्चा प्याज खाने के बाद पेट में जलन या गैस बनने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व पेट में एसिड बढ़ा देते हैं। अगर आपको पहले से ऐसी परेशानी रहती है, तो प्याज कम ही खाएं।
IBS के मरीजों के लिए मुश्किल
अगर आप Irritable Bowel Syndrome (IBS) से जूझ रहे हैं, तो कच्चा प्याज आपकी तकलीफ बढ़ा सकता है। इससे पेट फूलना, दर्द या बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या हो सकती है।
एलर्जी है तो बिल्कुल बचें
कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को कच्चा प्याज खाने पर खुजली, रैशेज या सांस लेने में दिक्कत तक हो सकती है। अगर ऐसा कभी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें।
लो ब्लड प्रेशर वालों को सावधानी
कच्चा प्याज ब्लड प्रेशर कम करता है। यह सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन अगर आपका बीपी पहले से लो रहता है, तो इससे चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।
पेट कमजोर है या अल्सर है
अगर आपके पेट में अल्सर है या पाचन कमजोर है, तो कच्चा प्याज खाने से जलन और दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में इसे पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित रहता है।
मुंह की बदबू भी बन सकती है परेशानी
कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से तेज बदबू आना आम बात है। अगर आप लोगों के बीच ज्यादा रहते हैं या पहले से इस समस्या से परेशान हैं, तो थोड़ा ध्यान रखें।खाली पेट कच्चा प्याज खाने से बचें, ज्यादा मात्रा में न खाएं, शरीर का रिएक्शन समझें, जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें लें।

