spot_img
Monday, February 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Ghaziabad में हादसा : मिट्टी में दबे 3 मजदूर, एक की मौत

सीवर खुदाई के दौरान लोनी की अंकुर विहार कालोनी में हादसा

Ghaziabad (यूपी)। दिल्ली से सटे Ghaziabad के लोनी में दिन निकलते ही हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। सीवर डालने के लिए चल रही खुदाई के दौरान ये हादसा तब हुआ जब गड्ढ़े में मौजूद तीन मजदूरों पर मिट्टी की ढांग गिर गई। दो को तो बामुश्किल जिंदा निकाल लिया गया, मगर को एक को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।


लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ में सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई का काम चल रहा है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब  खोदे गए गड्डे में काम कर रहे तीन मजदूरों के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई। जब तक इन लोगों को निकाला जाता मिट्टी में दबकर एक मजदूर मुनेश 21 वर्ष की मौत हो गई। मजदूरों ने बड़ी ही मुश्किल से मिट्टी में दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाल। उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए, मगर वहां मुनेश को मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : BULANDSHAHAR में स्टेट हाईवे पर महिलाओं से लूटपाट, मंगलसूत्र भी लूटे

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानाकरी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। ये हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही से मजदूर मुनेश की जान गई इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही साफ होगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts