spot_img
Tuesday, April 14, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Credit Score Tips: कार्ड नहीं है तो भी टेंशन नहीं, ऐसे बढ़ाएं क्रेडिट स्कोर

Credit Score Improve: आज के समय में अच्छा क्रेडिट स्कोर होना बेहद जरूरी हो गया है। चाहे आपको लोन लेना हो या कोई फाइनेंशियल सुविधा, हर जगह आपका क्रेडिट स्कोर अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के बिना अच्छा स्कोर बनाना मुश्किल है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप बिना क्रेडिट कार्ड के भी शानदार क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं।

समय पर लोन की EMI भरें

अगर आपने पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन या कोई अन्य लोन लिया है, तो उसकी EMI समय पर चुकाना सबसे जरूरी है। समय पर भुगतान करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत होती है और स्कोर बेहतर होता है।

छोटे लोन लेकर बनाएं हिस्ट्री

अगर आपका कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तो आप छोटा लोन लेकर शुरुआत कर सकते हैं। जैसे मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक्स पर EMI लेना। इसे समय पर चुकाने से आपका स्कोर बनना शुरू हो जाएगा।

 ज्यादा लोन लेने से बचें

एक साथ कई लोन लेना आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरत के अनुसार ही लोन लें और उसे समय पर चुकाएं।

 बैंक अकाउंट को रखें एक्टिव

आपका बैंकिंग व्यवहार भी आपकी फाइनेंशियल विश्वसनीयता को दिखाता है। नियमित ट्रांजैक्शन और अच्छा बैलेंस बनाए रखना भी फायदेमंद होता है।

 EMI या बिल में देरी न करें

बिजली बिल, मोबाइल बिल या अन्य भुगतान समय पर करना जरूरी है। कई फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म इन डाटा को भी क्रेडिट असेसमेंट में शामिल करते हैं।

 Co-applicant बनकर भी बनाएं स्कोर

अगर आप किसी के लोन में को-एप्लिकेंट या गारंटर बनते हैं और वह लोन सही समय पर चुकाया जाता है, तो इसका पॉजिटिव असर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts