spot_img
Tuesday, March 17, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

PAK vs BAN: बाबर आजम की क्लास देख फील्डर भी रह गए हैरान…देखें VIDEO

PAK vs BAN: टी20 में त्रिकोणीय सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 45 रनों की नाबाद पारी। इसके अलावा बाबर-रिजवान ने अर्धशतक जड़े। मुकाबले में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने 174 रनों का लक्ष्य दिया को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान सीरीज के फाइनल में पहुंच चुकी है।

बाबर आजम ने जड़ा बेहतरीन चौका

मुकाबले में बाबर आजम पूरे फॉर्म में दिखाई दिए और 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके निकले और छठवें ओवर की अंतिम गेंद पर शानदार चौका लगाया।

Babar Azam being classy as usual!! #pakvsban #PAKvBAN #PAKvsBAN pic.twitter.com/Bap7ugdpJp

— Pakistan_Cric (@pak_cricketX) October 13, 2022

फील्डर्स को हिलने का मौका नहीं मिला

दरअसल बांग्लादेश की तरफ से पॉवरप्ले का आखिरी ओवर शोरफुल लेकर आए थे। उन्होंने छठवीं गेंद ऑफ स्टंप पर फेंकी तो बाबर ने कलाईयों का बढ़िया इस्तेमाल किया और कवर की दिशा में गेंद को भेज दिया। अपने बल्ले से शानदार गैफ तलाशा। शॉट इतना जबरदस्त था कि फील्डर्स को हिलने का मौका ही नहीं मिला।

बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज

बता दें कि इन दिनों बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज चल रही है। इस सीरीज का छठवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 13 अक्टूबर को खेला गया। जिसमें पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts