spot_img
Saturday, March 28, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP का चुनावी बड़ा अपडेट: गहन सत्यापन पूरा, फाइनल वोटर लिस्ट जाने कब होगी रिलीज़

UP Voter List Update 2026: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम अब पूरा हो चुका है। इस प्रक्रिया के दौरान करीब 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे और उनके दावे व आपत्तियों पर सुनवाई की गई। शुक्रवार को यह पूरी प्रक्रिया खत्म हो गई, जिसके बाद अब अंतिम सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।

कितने हैं अभी मतदाता

फिलहाल यूपी की मतदाता सूची में करीब 12.55 करोड़ लोगों के नाम दर्ज हैं। इनमें से लगभग 1.04 करोड़ ऐसे लोग हैं, जिनका मिलान साल 2003 की पुरानी मतदाता सूची से नहीं हो पाया था। यानी उनके परिवार के पुराने रिकॉर्ड से उनका नाम नहीं जुड़ पाया। ऐसे मामलों में चुनाव आयोग ने संबंधित लोगों से जरूरी दस्तावेज मांगे थे।

फाइनल लिस्ट में बढ़ेंगे नाम

सुनवाई की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए लोगों को घर के पास ही सुविधा दी गई थी। कई मामलों में परिवार के दूसरे सदस्य भी दस्तावेज लेकर सुनवाई में शामिल हुए। इसका असर यह हुआ कि ज्यादातर मामलों का समाधान हो गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.25 करोड़ नाम शामिल होंगे।

नाम जोड़ने और हटाने के आवेदन

इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। चुनाव विभाग के मुताबिक, 86.69 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की मांग की। वहीं, करीब 3.18 लाख लोगों ने फॉर्म-7 के जरिए अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिया।

विभाग ने क्या बताया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, 6 जनवरी को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद से 6 मार्च तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा कुछ लोगों ने फॉर्म-6 (ए) भी भरा। इसी दौरान करीब 2.68 लाख लोगों ने अपना नाम हटाने के लिए आवेदन किया।

पहले भी आए थे आवेदन

ड्राफ्ट सूची जारी होने से पहले भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे। उस समय करीब 16 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया, जबकि लगभग 49 हजार लोगों ने नाम हटाने की मांग की थी। इन सभी आवेदनों की जांच के बाद अब अंतिम सूची तैयार की जा रही है।

10 अप्रैल को आएगी अंतिम सूची

सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अब 10 अप्रैल को यूपी की फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस बार राजनीतिक दलों की भूमिका सीमित रही है। ज्यादातर आवेदन लोगों ने खुद भरे हैं। हालांकि, कुछ आवेदन बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से भी जमा किए गए हैं।

SIR प्रक्रिया की शुरुआत

यूपी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की शुरुआत 27 अक्टूबर से हुई थी। इसके बाद 6 जनवरी को ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी, जिसमें करीब 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे। अब सभी सुधारों के बाद नई सूची सामने आने वाली है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts