spot_img
Saturday, April 4, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Greater Noida : मंदिर में रखी मूर्ति तोड़ी, घटना से मचा बवाल, पुलिस ने लिया एक्शन

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में देर रात हलचल मच गई। छोलस गांव में स्थित मंदिर में भगवान की मूर्ति खंडित देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ​हिंदू समाज के लोगों ने जोरदार हंगामा किया और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।​ इस दौरान स्थानीय लोग मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन जारी रखते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

पुलिस की निगरानी में स्थापित हुई नई मूर्ति

​इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खंडित मूर्ति को हटाकर मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना की।​ इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया। साथ ही, पुलिस मूर्ति खंडित करने वालों की तलाश में जुट गई है।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार की रात जारचा थाना क्षेत्र के ग्राम छोलस में स्थित मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुजारी ने बताया कि वे बाहर गए थे और जब रात में वापस लौटे तो temple परिसर में मूर्ति खंडित पाई। सूचना मिलते ही थाना जारचा पुलिस और अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : Greater Noida कलेक्ट्रेट पर किसानों का हंगामा, पुलिस तैनात

खंडित मूर्ति को विसर्जित कर विधि विधान से नई मूर्ति पुनः स्थापित की गई है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। थाना जारचा में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts