spot_img
Monday, April 13, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

कानपुर के लाल की शहादत पर नवीन मार्केट बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश

Kanpur News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में देश के 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें कानपुर का एक लाल भी शामिल था। इस दर्दनाक घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद हुए कानपुर निवासी को श्रद्धांजलि देने और आतंकी हमले का विरोध दर्ज करने के लिए आज नवीन मार्केट बाजार पूरी तरह बंद है। व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया।

हमले का जवाब अब ज़रूरी

उन्होंने कहा कि इस जघन्य हमले का जवाब अब ज़रूरी है। दुकानदारों ने देश के प्रधानमंत्री से अपील की कि आतंकियों को उनके इस कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाए। व्यापारियों का कहना था कि अब देश को चुप नहीं बैठना चाहिए और शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। पूरा बाजार एकजुट होकर इस मुश्किल घड़ी में शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।

Pahalgam attack terrorist video: 26 की मौत, 17 घायल, हमलावरों का वीडियो हुआ सामने

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts