spot_img
रविवार, नवम्बर 1, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Bijnor में पुलिस ने की क्रूरता की सारी हदें पार, चलते रामलीला के बीच गांव वालों पर बरसाएं डंडे

Bijnor News : बिजनौर से एक खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि भूतपुरी गांव मे पुलिस ने क्रूरता की सारी हदें पर कर दी. बता दें, कि जिस मंच पर रामलीला का पाठ चल रहा था, वहीं कुछ पुलिस वालों ने वहां मार-पीट शुरू कर दी.

बता दें, कि पुलिस को किसी ने जानकारी दी, कि महिलाएं अश्लील डांस कर रही हैं, जहां लोगों की भी काफी तादाद में भीड़ लगी हुई है. जिसके तुरंत बाद वहां पुलिस पहुंच गई. बताया जा रहा है, कि जिस मंच पर रामलीला का पाठ चल रहा था वहीं पर पुलिस ने सबसे मार पीट शुरू कर दी थी.

गांव वालों ने लगाए आरोप 

बता दें, कि वहां ऐसा कुछ भी डांस नही चल रहा था फिर भी गांव वालों को भगाने के लिए उन्होंने लाठी चार्ज कर दिया. गाँव वालों का यह भी आरोप है कि मंच पर राम रावण के रूप में तैयार कलाकारों को भी थप्पड़ मारे गए थे. उनका गुस्सा जैसे सातवें आसमान पर पहुंच गया. ग्रामीणों ने इसे धार्मिक ग्रंथ रामायण का अपमान बताया है.

सीओ दफ्तर के बाहर हुए जमकर प्रदर्शन

थाना प्रभारी की क्रूरता पर गावं के सेकड़ों लोग ने सीओ दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर सख्त कार्रवाई कि मांग भी की है .हिन्दूओ संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर वहां आ पहुंचे थे.

गावं वालों ने सीओ अंजना कुमार से शिकायत कर बताया कि जिस तरह प्राचीन काल में ऋषि मुनियों के हवन में राक्षसों ने बाधा करने कि कोशिश कि थी, उसी तरह पुलिस ने भी यहां जमकर तांडव मचाया था. उनके लिए यह धार्मिक ग्रंथों का अपमान है और यह इसे कभी नहीं सहेंगें. पुलिस के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक गावं के लोग शांत रही होगें.

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts