spot_img
बुधवार, जुलाई 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP Weather Alert: यूपी में अभी भी भारी बारिश का अलर्ट, इन ज़िलों के लिए यलो अलर्ट जारी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से जारी बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत कई शहरों में सुबह बादलों और हल्की बारिश के साथ हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। किसानों के लिए भी यह बारिश फसलों के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है।

इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 22 जुलाई को आगरा, प्रयागराज, चित्रकूट, झांसी, बांदा, महोबा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं फतेहपुर, कौशांबी और संत रविदास नगर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

लखनऊ और एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में दिनभर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी बादलों के बीच हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। कानपुर, वाराणसी, जौनपुर, मथुरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दो दिनों में 102 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों में प्रदेश में औसतन 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे खेतों में नमी बढ़ी है और खरीफ फसलों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश आने वाले कृषि सीजन के लिए भी लाभदायक साबित होगी।

गुरुवार से बढ़ सकती है गर्मी

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार से मानसून की सक्रियता कुछ कमजोर पड़ सकती है। इसके बाद बारिश कम होने और धूप निकलने के साथ तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts