spot_img
शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

CJP को सरकार से मिले इन मांगों पर सकारात्मक संकेत, क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फिर होगी चर्चा

CJP Government Talks: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बातचीत संविधान क्लब ऑफ इंडिया में हुई। बैठक में CJP की ओर से प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हुए, जबकि सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने किया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने संकेत दिए कि कई मुद्दों पर चर्चा सकारात्मक रही, हालांकि अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है।

दो मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख

बैठक के बाद CJP प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सरकार ने पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि इन मांगों पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला आज संभव

CJP की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए शनिवार तक का समय मांगा है। वहीं जेपी नड्डा ने भी कहा कि सभी मांगों पर विचार करने के बाद सरकार अपना पक्ष रखेगी।

पुलिस कार्रवाई और सुधार सुझावों पर भी चर्चा

बैठक में CJP ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है और जंतर-मंतर आने-जाने वालों को भी रोका जा रहा है। इस पर सरकार ने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं हुई हैं तो उनकी समीक्षा की जाएगी। साथ ही CJP द्वारा दिए गए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े पांच सुधार सुझावों पर भी विचार करने का भरोसा दिया गया।

तीसरे दौर की वार्ता से बढ़ी उम्मीद

सरकार और CJP के बीच शनिवार दोपहर तीसरे दौर की बातचीत होगी। लगातार जारी संवाद को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। दोनों पक्षों को उम्मीद है कि बातचीत के जरिए प्रमुख मुद्दों पर सहमति का रास्ता निकाला जा सकेगा।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts