spot_img
सोमवार, सितम्बर 7, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

India Vegetable Prices: रसोई पर महंगाई की मार, प्याज के दाम में एक महीने में जबरदस्त उछाल,टमाटर-आलू का भी जानें हाल

India Vegetable Prices: प्याज की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 3 सितंबर 2026 को देश की प्रमुख मंडियों में प्याज का औसत थोक भाव ₹3,630.86 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

एक महीने पहले यानी अगस्त की शुरुआत में इसका औसत थोक भाव ₹1,969.55 प्रति क्विंटल था। यानी करीब एक महीने में प्याज की कीमत ₹1,661 प्रति क्विंटल बढ़ गई। यह लगभग 84.34% की बढ़ोतरी है।

अगर पिछले साल की समान अवधि से तुलना करें तो तेजी और बड़ी नजर आती है। 3 सितंबर 2025 को प्याज का औसत थोक भाव ₹1,180.06 प्रति क्विंटल था। मौजूदा भाव इसके मुकाबले 207.68% ज्यादा है।

खुदरा बाजार में ₹80 तक पहुंचा भाव

थोक कीमतों में तेजी का असर खुदरा बाजार में भी दिखाई दे रहा है। प्याज की कीमत कई जगहों पर ₹70 प्रति किलो से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं कुछ स्थानीय बाजारों में उपभोक्ताओं को इसके लिए करीब ₹80 प्रति किलो तक खर्च करना पड़ रहा है।

सरकार की ओर से कीमतों को नियंत्रित करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल बाजार में प्याज की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

टमाटर भी हुआ महंगा

3 सितंबर को टमाटर का औसत थोक भाव ₹1,815.45 प्रति क्विंटल रहा। एक महीने पहले यह ₹1,630.69 प्रति क्विंटल था। यानी एक महीने में टमाटर की कीमत में 11.33% की बढ़ोतरी हुई।

हालांकि, सालाना तुलना में तस्वीर अलग है। 3 सितंबर 2025 को टमाटर का औसत भाव ₹2,197.99 प्रति क्विंटल था। इस हिसाब से मौजूदा कीमत पिछले साल की तुलना में 17.40% कम है।

आलू के दाम में सालाना गिरावट

आलू का औसत थोक भाव 3 सितंबर को ₹723.88 प्रति क्विंटल रहा, जबकि एक महीने पहले यह ₹709.99 था। यानी मासिक आधार पर सिर्फ 1.95% की बढ़ोतरी हुई।

वहीं 3 सितंबर 2025 को आलू का भाव ₹1,050.65 प्रति क्विंटल था। इस तुलना में मौजूदा कीमत 31.10% कम है। दो साल पहले ₹2,177.25 प्रति क्विंटल के मुकाबले आलू का भाव 66.75% नीचे है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts