Adani Power vs tata Power : देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।अब आम लोगों के लिए यह गर्मी परेशानी लेकर आई है, लेकिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह एक नया मौका बनती दिख रही है। वजह साफ है,जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे बिजली की खपत भी तेज़ी से बढ़ती है।और यही कारण है कि पावर सेक्टर के शेयरों में हलचल तेज हो गई है।
AC-कूलर की मांग से बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर
गर्मी बढ़ते ही घरों और दफ्तरों में AC और कूलर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इसका सीधा असर बिजली की मांग पर पड़ता है।हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में बिजली की डिमांड में लगभग 10% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई है। कुछ ही दिनों पहले पीक डिमांड 239 गीगावाट तक पहुंच गई, और अनुमान है कि यह इस गर्मी में 271 गीगावाट तक जा सकती है।मतलब साफ है,इस बार बिजली की खपत और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।
Adani Power: तेज़ी से भागता हुआ शेयर
अगर शॉर्ट टर्म की बात करें तो अडानी पावर ने निवेशकों को काफी खुश किया है। सिर्फ 1 हफ्ते में 12% से ज्यादा की बढ़त,1 महीने में करीब 34% की छलांग,2026 में अब तक 37% से ज्यादा का रिटर्न,कंपनी की बड़ी क्षमता (18,150 मेगावाट) और कोयला आधारित उत्पादन इसे इस बढ़ती मांग का सीधा फायदा उठाने में मदद करते हैं।इसी वजह से एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मी के इस सीजन में यह शेयर तेजी दिखा सकता है।
Tata Power: धीरे लेकिन मजबूत बढ़त
टाटा पावर थोड़ी अलग कहानी दिखाती है। यह सिर्फ तेजी पर नहीं, बल्कि स्थिर ग्रोथ पर फोकस करती है। 1 महीने में 8% से ज्यादा की बढ़त, 5 साल में 365% से ज्यादा का रिटर्न, 16,310 मेगावाट की ऑपरेशनल क्षमताइसके अलावा कंपनी का फोकस सोलर और क्लीन एनर्जी पर भी तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में इसके नए प्रोजेक्ट्स इसे और मजबूत बना सकते हैं।
आखिर निवेशक क्या चुनें?
दोनों कंपनियों का रास्ता अलग है।अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के साथ आने वाली डिमांड का तुरंत फायदा मिले, तो अडानी पावर ज्यादा तेज़ विकल्प दिखता है।लेकिन अगर आप लंबी अवधि के लिए सोच रहे हैं और कम जोखिम के साथ स्थिर ग्रोथ चाहते हैं, तो टाटा पावर ज्यादा संतुलित विकल्प हो सकता है।सीधी बात यह है,एक तेजी से भागने वाला घोड़ा है, दूसरा लंबी रेस का भरोसेमंद खिलाड़ी।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए.the mid post अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

