spot_img
शनिवार, अगस्त 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Hyderabad Accident: हैदराबाद में हुआ बड़ा हादसा,सांसद के बेटे पर लगा महिला को कार से कुचलने का आरोप

Hyderabad Accident: हैदराबाद के माधापुर इलाके में 16 अगस्त को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय भारती मुखी की जान चली गई। भारती इनऑर्बिट मॉल के लाइफस्टाइल स्टोर में काम करती थीं। एफआईआर के मुताबिक, वह अपनी सहकर्मी पूजा अशोक के साथ खाना लेने गई थीं और वापस मॉल की ओर लौटते समय सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में भारती के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। उन्हें तत्काल जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सांसद के बेटे पर लगा लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप

पुलिस जांच में कार चालक की पहचान 21 वर्षीय लिंगमनेनी संजूश के तौर पर हुई है। उनके पिता लिंगमनेनी रमेश राज्यसभा सदस्य और कारोबारी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, संजूश के खिलाफ माधापुर थाने में बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी को नोटिस जारी किया गया है और अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि संबंधित अपराध जमानती है और इसमें अधिकतम सजा सात साल से कम है।

ड्रंक एंड ड्राइव और ड्रग टेस्ट भी कराया गया

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट और ड्रग टेस्ट कराया। उसके खून के नमूने लेकर फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए हैं। दुर्घटना में शामिल कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts