spot_img
बुधवार, सितम्बर 9, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Deepika-Ranveer Baby: दुआ के दूसरे जन्मदिन पर दीपिका-रणवीर ने शेयर की खास तस्वीर, फैन्स की जमकर तारीफ

Deepika-Ranveer Baby: बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी बेटी दुआ के साथ खुशहाल वक्त बिता रहे हैं। दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर एक खास ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। तस्वीर के साथ लिखे संदेश को परिवार में जल्द एक और सदस्य के आने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

दुआ के जन्मदिन पर शेयर की खास तस्वीर

दीपिका और रणवीर अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते हैं। ऐसे में बेटी के जन्मदिन पर शेयर की गई फैमिली तस्वीर खास बन गई। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दुआ कभी अपने माता-पिता के बीच चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं तो कभी कैमरे की ओर देखती दिखाई देती हैं। तस्वीरों में तीनों के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आती है।

पोस्ट में लिखा- हमारा दिल और बड़ा हो रहा है

तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका और रणवीर ने लिखा, “बेबी दुआ और हमारा दिल दोनों ही अब और बड़े हो रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” इस मैसेज के सामने आने के बाद फैंस के बीच कपल के परिवार में नए मेहमान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पहले भी दी थी दूसरे बच्चे की खुशखबरी

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल 2026 को अपने दूसरे बच्चे के आने की आधिकारिक घोषणा की थी। अब दुआ के दूसरे जन्मदिन पर शेयर की गई इस तस्वीर और संदेश ने एक बार फिर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, पोस्ट में नए सदस्य को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

2018 में हुई थी दोनों की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में शादी की थी। सितंबर 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनकी बेटी का नाम दुआ रखा गया। अब परिवार में एक और खुशी की खबर सामने आने से उनके प्रशंसक कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts