Entertainment News:हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं। पिछले हफ्तों तक ‘धुरंधर 2’ और ‘धुरंधर’ का बोलबाला था। लेकिन इस हफ्ते ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म ‘वध 2’ अब ओटीटी पर नंबर 1 बन गई है और दर्शकों का दिल जीत रही है।
ना हीरो, ना हीरोइन,अलग अंदाज़ की कहानी
सबसे खास बात ये है कि फिल्म में ना तो कोई ट्रेडिशनल हीरो है और ना ही हीरोइन। लीड रोल निभा रहे हैं 66 साल की नीना गुप्ता और 62 साल के संजय मिश्रा। कहानी की शुरुआत होती है शंभूनाथ मिश्रा और मंजू सिंह से। मंजू सिंह झूठे आरोपों में जेल में उम्र कैद की सजा काट रही होती हैं, जबकि शंभू पुलिस कॉन्सटेबल की नौकरी करता है और अपने लोन के बोझ तले दबा हुआ है।फिल्म में बेटा विदेश में सेटल है और शंभू को मंजू से जेल में चोरी-चोरी मिलने का मौका मिलता है। कहानी में प्यार, ओल्ड एज रोमांस और एक थ्रिलिंग मर्डर मिस्ट्री का कॉम्बिनेशन है।
मर्डर मिस्ट्री, अंत तक बना रहस्य
‘वध 2’ में कहानी तब और रोमांचक हो जाती है, जब जेल में एक मर्डर हो जाता है। हत्या किसने की, कब और क्यों हुई, और शव को कैसे छुपाया गया — ये सवाल पूरे फिल्म में बने रहते हैं। नीना गुप्ता का किरदार मंजू इसमें अहम भूमिका निभाता है। संजय मिश्रा उनका साथ देते हैं, लेकिन अंत तक हत्यारे का पता नहीं चलता। क्लाइमैक्स इतना खतरनाक है कि अपराध साबित होने के बावजूद पूरी तरह स्पष्ट नहीं होता।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, ओटीटी पर हिट
दिलचस्प बात ये है कि ‘वध 2’ बॉक्स ऑफिस पर फेल रही थी। इसका बजट 10 करोड़ था, लेकिन लाइफटाइम कलेक्शन केवल 3.61 करोड़ रहा। यानी थिएटर में यह फिल्म पैसों के हिसाब से वसूल नहीं कर पाई। लेकिन अब जब इसे नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है, तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और यह इस हफ्ते इंडिया में ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर आ गई।
दर्शकों की प्रतिक्रिया और IMDb रेटिंग
‘वध 2’ को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है। दर्शक इसकी कहानी, एक्टिंग और मर्डर मिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसके ट्विस्ट और ओल्ड एज रोमांस के सीन की तारीफ कर रहे हैं। यह साबित करता है कि थिएटर की असफलता फिल्म की क्वालिटी को प्रभावित नहीं कर पाई।अगर आप क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करते हैं, तो ‘वध 2’ एक बार जरूर देखने लायक है। बिना बड़े स्टार कास्ट के भी इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म साबित करती है कि कहानी और एक्टिंग ही ओटीटी पर असली ट्रेंड बनाती हैं।

