spot_img
Tuesday, April 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Summer Special Drinks: गर्मी और लू से बचना है तो पिएं सत्तू का ये खास शरबत; स्वामी रामदेव ने शेयर किया बनाने का तरीका

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से उत्तर प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत बेहाल है। ऐसे में शरीर और पेट की ठंडक बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल ही में एक लाइव वीडियो के माध्यम से गर्मी से बचने के कुछ ऐसे रामबाण और आयुर्वेदिक उपाय साझा किए हैं, जो न केवल सस्ते हैं बल्कि कोल्ड ड्रिंक जैसे हानिकारक विकल्पों से हजार गुना बेहतर हैं।जैसे-जैसे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। बाजार में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को तात्कालिक ठंडक तो देती हैं,

सत्तू ड्रिंक: शरीर के लिए ‘संपूर्ण आहार’

बाबा रामदेव के अनुसार, चने का सत्तू गर्मी से बचने का सबसे बेहतरीन उपाय है। उन्होंने इसे बनाने की विधि भी साझा की:
बनाने का तरीका: एक गिलास पानी में सत्तू पाउडर मिलाएं। इसमें नींबू का रस, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च (स्वाद के अनुसार), ताजी धनिया पत्ती और सेंधा नमक डालकर अच्छे से घोल लें।
* फायदा: इसे पीने के बाद आपको भारी नाश्ता करने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि यह खुद में एक संपूर्ण आहार है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा और तृप्ति देता है।
* विकल्प: सत्तू को पानी के अलावा दूध या छाछ के साथ भी लिया जा सकता है।

पित्त के मरीजों के लिए रामबाण

स्वामी रामदेव ने बताया कि यह ड्रिंक केवल गर्मी ही नहीं भगाता, बल्कि बीमारियों में भी कारगर है:
* त्रिदोष नाशक: यह वात, कफ और पित्त की समस्या में राहत दिलाता है।
* डायबिटीज और कब्ज: इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।
ठंडाई और गुलाब शरबत का मेल
गर्मी से बचने का दूसरा उपाय उन्होंने ‘ठंडाई’ को बताया।

कैसे लें: एक गिलास छाछ या दूध में पतंजलि ठंडाई पाउडर मिलाएं। इसमें स्वाद और ठंडक बढ़ाने के लिए गुलाब का शरबत मिक्स करें।
यह ड्रिंक शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है और आप इसे दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

कोल्ड ड्रिंक से बचें

बाबा रामदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लोग प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, जो पेट और हड्डियों के लिए जहर समान है। इसकी जगह देसी सत्तू या ठंडाई का चुनाव करें, जो प्राकृतिक रूप से शरीर को एयरकंडीशनर जैसी ठंडक प्रदान करते हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts