spot_img
Tuesday, June 9, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Brain Tumor Symptoms: लगातार सिरदर्द को न करें नजरअंदाज,ये हो सकता है इस खतरनाक बीमारी का संकेत

Brain Tumor Symptom: ऑफिस के काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण तनाव आज आम समस्या बन चुका है। तनाव की वजह से सिरदर्द होना भी सामान्य माना जाता है, लेकिन हर सिरदर्द को हल्के में लेना सही नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ मामलों में लगातार रहने वाला सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी, जैसे ब्रेन ट्यूमर, का संकेत भी हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं असामान्य और अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। इससे दिमाग में गांठ (ट्यूमर) बन जाती है, जो धीरे-धीरे या तेजी से बढ़ सकती है और मस्तिष्क के सामान्य कार्यों को प्रभावित कर सकती है।

लगातार सिरदर्द हो सकता है चेतावनी संकेत

विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि सिरदर्द बार-बार हो रहा है या लगातार बना रहता है, तो इसे सामान्य तनाव का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर सुबह उठते समय तेज सिरदर्द होना, इसके साथ उल्टी या चक्कर महसूस होना गंभीर संकेत हो सकते हैं।

धुंधला या डबल विजन

ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में मरीज को धुंधला दिखाई देना या एक वस्तु दो-दो नजर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग इसे आंखों की कमजोरी समझकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि यह मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।

शरीर में सुन्नपन और संतुलन बिगड़ना

हाथ, पैर, कमर या शरीर के किसी हिस्से में बार-बार सुन्नपन महसूस होना भी ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में शामिल है। कई मामलों में मरीज को चलते समय संतुलन बनाए रखने में भी कठिनाई हो सकती है।

बोलने में परेशानी

यदि अचानक बोलते समय शब्द स्पष्ट न निकलें, जीभ लड़खड़ाने लगे या बातचीत करने में दिक्कत महसूस हो, तो यह भी चेतावनी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

समय पर जांच है जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि इन लक्षणों का मतलब हमेशा ब्रेन ट्यूमर होना नहीं होता, लेकिन यदि ये समस्याएं लगातार बनी रहें या बढ़ती जाएं, तो न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। समय पर पहचान और इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts