spot_img
Wednesday, June 10, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Smartphone Effect: ज़्यादा स्मार्ट फ़ोन यूज़ करना हो सकता इतना खतरनाक, शोध में आया चौंकाने वाला दावा

Smartphone Effect: हाल के वर्षों में दुनिया भर में जन्म दर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। एक नए शोध के अनुसार, यह गिरावट खासतौर पर 2007 के बाद तेज हुई, जो वही समय है जब पहली बार iPhone लॉन्च हुआ था। शोधकर्ताओं का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध हो सकता है, हालांकि यह सीधे तौर पर कारण-प्रभाव नहीं माना गया है।

अमेरिका के आंकड़ों में बड़ा बदलाव

नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च के डेटा के अनुसार, 1980 से 2007 के बीच अमेरिका में कुल प्रजनन दर (फर्टिलिटी रेट) प्रति 1,000 महिलाओं पर लगभग 65 से 70 जन्मों के बीच स्थिर रही। लेकिन 2007 के बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली और 2024 तक यह घटकर लगभग 54 तक पहुंच गई।

स्मार्टफोन और सामाजिक व्यवहार में बदलाव

शोधकर्ताओं का मानना है कि iPhone और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग ने लोगों की जीवनशैली और सामाजिक व्यवहार को बदल दिया। इसके कारण लोगों का वास्तविक सामाजिक संपर्क कम हुआ और वे डिजिटल दुनिया में अधिक समय बिताने लगे।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग से युवाओं के बीच यौन गतिविधियों में कमी आई और ऑनलाइन कंटेंट, जिसमें पोर्नोग्राफी शामिल है, का उपयोग बढ़ा। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह भी जन्म दर में गिरावट का एक संभावित कारण हो सकता है।

कैसे किया गया अध्ययन?

यह अध्ययन 2007 से 2011 के बीच अमेरिका में जन्म दर पर केंद्रित था। iPhone के शुरुआती दौर में यह केवल AT&T नेटवर्क पर उपलब्ध था। शोधकर्ताओं ने उन क्षेत्रों की तुलना की जहां AT&T की मजबूत कवरेज थी और जहां यह कमजोर या अनुपस्थित थी।

नतीजों में पाया गया कि जिन इलाकों में iPhone का उपयोग अधिक था, वहां जन्म दर में अधिक गिरावट दर्ज की गई।

शोध के प्रमुख निष्कर्ष

रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 19 वर्ष की महिलाओं में जन्म दर 4.5% से 8% तक कम हुई, जबकि 20 से 24 वर्ष की महिलाओं में यह गिरावट 3.2% से 6.6% तक देखी गई।

इसके अलावा, यह अनुमान लगाया गया कि 2007 से 2011 के बीच कुल जन्म दर में आई गिरावट का लगभग 33% से 52% हिस्सा स्मार्टफोन के प्रभाव से जुड़ा हो सकता है।

वैश्विक स्तर पर भी दिखा ट्रेंड

यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के एक अन्य अध्ययन में वर्ल्ड बैंक के डेटा के आधार पर 128 देशों का विश्लेषण किया गया। इसमें भी यह पाया गया कि स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग और टीनएज प्रजनन दर में गिरावट के बीच एक समान वैश्विक पैटर्न दिखाई देता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts