spot_img
Saturday, May 30, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी के मामा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सितंबर महिने में बदमाशों ने भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के मामा सत्य प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में अब जाकर पुलिस को सफलता मिली है। बता दें, महेंद्र सिंह अमरोहा की हसनपुर सीट से विधायक है जिनके मामा सत्य प्रकास थे। यह पूरी घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के घंसूरपुर गांव में हुई थी। जब यह घटना हुई तो उस वक्त सत्य प्रकाश घर में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उन्हें मौके पर इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं पाए और उनकी मौत हो गई।

यूपी के स्कूलों में बच्चों की intelligence की जांच, NCERT का ‘परख’ सर्वे 4 दिसंबर को, जाने पूरा मामला

सत्य प्रकाश के हत्यारा हुआ गिरफ्तार

इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस काफी दिनों से हत्यारों की तलाश कर रही थी। जिसके बाद अब जाकर भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी के मामा की हत्या को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम ने जल्द खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया था। जिसके बाद अब जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि आरोपी अमरोहा के थाना हसनपुर के गांव घंसूरपुर का रहने वाला है। इस बड़ी सफलता के बाद सत्य प्रकाश के परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

क्या थी हत्या की वजह?

सत्य प्रकाश की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के वजह को लेकर ज्यादा कुछ तो नहीं पता लगा लेकिन पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीश के चलते गांव के ही युवक ने ही सत्य प्रकाश की गोली मारकर हत्या की गई थी।

Bahraich case: आमिर की फिल्म के डायलॉग में फंसे अफसर, दो हरियाणवीं छोरियों की लापरवाही पड़ी भारी

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts