spot_img
शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

CCTV और रोक-टोक से नाराज बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, 6 लाख में तय हुई सुपारी

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंदिरा नगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कारोबारी की बहू शालू ने रची थी। पुलिस के मुताबिक, शालू ने अपने ससुर की हत्या के लिए पूर्व कर्मचारी को छह लाख रुपये की सुपारी दी थी।

घर में प्राइवेसी को लेकर थी नाराजगी

पुलिस पूछताछ में शालू ने बताया कि वह लंबे समय से ससुर की रोक-टोक और दखलअंदाजी से परेशान थी। उसका आरोप था कि विनीत मिनोचा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसे टोकते थे। “यह मत पहनो”, “वहां मत जाओ” जैसी बातों को लेकर घर में विवाद होता रहता था।

शालू के मुताबिक, ससुर ने घर के अंदर दो सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखे थे। उसे लगता था कि अपने ही घर में उसकी निजता खत्म हो गई है। इसी नाराजगी ने कथित तौर पर उसे इतना बड़ा कदम उठाने के लिए उकसाया।

पूर्व कर्मचारी को दी छह लाख की सुपारी

पुलिस ने मामले में विनीत के पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विशाल ने कथित तौर पर बताया कि उसे शालू ने हत्या के लिए छह लाख रुपये देने की बात कही थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले ऐसी योजना बनाई थी कि विनीत के सो जाने के बाद तकिया मुंह पर रखकर उनकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद मौत को हार्ट अटैक का रूप देने की कोशिश की जाती।

डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसे आरोपी

रविवार तड़के विनीत का रक्तरंजित शव उनके कमरे से बरामद हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले। आरोपियों ने कथित तौर पर डुप्लीकेट चाबी की मदद से फ्लैट में प्रवेश किया और एक कमरे में छिपकर विनीत का इंतजार किया।

रात करीब 10:58 बजे विनीत घर पहुंचे। खाना खाने के बाद वह घर के कमरों को देखकर लॉक करने लगे। इसी दौरान उन्हें कमरे में विशाल और राजकिशोर नजर आए। इसके बाद दोनों ने उन पर हमला कर दिया।

पूछताछ में खुली पूरी साजिश

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने चाकू से विनीत पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने शालू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने कथित तौर पर हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts